{"_id":"59ea16394f1c1bd0538b85fd","slug":"171508513337-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगाजल प्रोजेक्ट पर समय सीमा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगाजल प्रोजेक्ट पर समय सीमा नहीं
Updated Fri, 20 Oct 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि गंगाजल प्रोजेक्ट के पूरा होने की फिलहाल समय सीमा तय नहीं है। योजना को लेकर सरकार गंभीर है और इस पर तेजी से कार्य हो रहा है। कहा कि जल दोहन रोकने की हर संभव कोशिश की जा रही है। वहीं, खुले में कूड़ा जलाने और गंदगी करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
शुक्रवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता में नगर विकास मंत्री शहर की पेयजल समस्या से जुड़े गंगाजल योजना के कब तक पूरा होने के सवाल पर कन्नी काट गए। कहा कि इसके पूरा होने की समय सीमा तय नहीं है। बता दें कि पिछले साल आगरा दौरे पर आए तत्कालीन नगर विकास मंत्री आजम खां ने वर्ष 2016 के अंत तक इस योजना के पूरा होने का दावा किया था। तत्पश्चात दिसंबर 2017 तक पूरा करने की समय सीमा तय की गई। मगर, योजना अधर में लटकी हुई है।
नगर विकास मंत्री का कहना है कि गंगाजल योजना के अंतर्गत 2887.91 लाख रुपये के सापेक्ष 1853.57 लाख रुपये के कार्य पूरे हो चुके हैं। वर्तमान में पाइप लाइन डालने का काम प्रगति पर है। कहा कि भूमिगत जल दोहन होने से जल संकट खड़ा हो रहा है। इससे निपटने के लिए भूमिगत जल दोहन पर रोक लगाई जाएगी। वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। खुले में कूड़ा जलाने पर नगर विकास मंत्री ने कहा कि कूड़ा जलाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गंदगी करने पर वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी।