फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अफसर-कर्मचारियों का मंडलायुक्त ने वेतन रोका

अफसर-कर्मचारियों का मंडलायुक्त ने वेतन रोका

Sun, 15 Oct 2017 12:11 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
अफसर-कर्मचारियों का मंडलायुक्त ने वेतन रोका
फिरोजाबाद/जसराना। मंडलायुक्त के राममोहन राव ने जसराना क्षेत्र का शनिवार को दौरा किया। थाना, नगर पंचायत के साथ तीन गांवों में जाकर स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। अधिकारियों के द्वारा लापरवाही बरतने पर उनका वेतन रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन


के. राममोहन राव ने थाने में कबाडे़ को देख थाना प्रभारी की खिंचाई की। विधायक जसराना रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी, जिलाधिकारी नेहा शर्मा, एसएसपी डा. मनोज कुमार के साथ थाने के शौचालय, आवासों के साथ मालखाने का निरीक्षण किया। गंदगी एवं अभिलेखों के दुरुस्त न मिलने पर एसपी देहात को प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। थाना परिसर में लोगों की शिकायतों को सुना।
विज्ञापन


कस्बा के व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, त्रिलोकीनाथ शर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, दिनेश लोधी, केके चौहान, संजीव गुप्ता आदि लोगों ने फरिहा रोड की शिकायत करते हुए कहा कि ठेकेदार मनमाने तरीके से कार्य करा रहा है। जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। नगर पंचायत के बाहर लगी दुकानों का निरीक्षण किया। नालियों की सफाई से असंतुष्ट मंडलायुक्त ने अधिशासी अधिकारी आलोक रंजन की खिंचाई की। वेतन रोकने के साथ ही दो माह में कार्य में सुधार न लाने पर उन्हें निलंबन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने थाना क्षेत्र के गांव खेरिया, नगला बरेली एवं निजामपुर में निरीक्षण कर लोगों की समस्याएं सुनी। पट्टी में सचिव के साथ डीएसओ केपी मिश्र, पूर्ति निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह, हल्का लेखपाल राजेंद्र सिंह के वेतन को रोकने के आदेश जारी कर एक सप्ताह में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने राशन कार्ड बनाए जाने के नाम पर पूर्ति निरीक्षक पर रुपये मांगने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी को जांच सौंपते हुए पंद्रह दिन में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


ग्रामीणों ने कहा कि आयुर्वेदिक अस्पताल का ताला नहीं खुलता है। शिकायत मिलने पर एक्सईएन नलकूप हरद्वारी का वेतन रोकने के आदेश दिया। वहीं नगला बरेली के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की ड्रेस की गुणवत्ता खराब मिलने पर प्रधानाध्यापक सुभाष का वेतन रोकने का आदेश जारी किया। बिजली की समस्याएं मिलने पर अधिकारियों का वेतन रोकने के साथ चेतावनी जारी की। अधिकारियों को रविवार को गांव में शिविर लगाकर उनकी समस्याएं दूर करने का आदेश दिया। बच्चों से पहाडे़ सुने और उन्हें पुरस्कार भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed