फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   संवरेंगे चौराहे, यातायात होगा सुगम

संवरेंगे चौराहे, यातायात होगा सुगम

Sat, 23 Sep 2017 10:04 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
संवरेंगे चौराहे, यातायात होगा सुगम
आगरा। गोद दिए गए शहर के 15 चौराहों के कायाकल्प के लिए आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन ने शनिवार को जिलाधिकारी के समक्ष कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेजेेंटेशन दिया। विभिन्न चौराहों के सुंदरीकरण और सुविधायुक्त बनाने के लिए क्या-क्या किया जा सकता है, इस पर चर्चा भी हुई। मॉडल के रूप में सूरसदन चौराहा को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


पिछले दिनों शहर के 15 चौराहे प्रमुख उद्यमियों और प्राइवेट कंपनियों को सुंदरीकरण, रखरखाव के लिए आवंटित किए गए थे। इन चौराहों की डिजाइन की जिम्मेदारी आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन को दी गई है। एसोसिएशन ने नौ चौराहों के लिए योजना तैयार कर ली है। शनिवार को जिलाधिकारी गौरव दयाल और अन्य अधिकारियों के समक्ष योजना को प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


बैठक में एडीएम सिटी केपी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार त्रिगुणायत, एसोसिएशन के अध्यक्ष समीर गुप्ता, सचिव यशवीर सिंह, अनुराग खंडेलवाल, सिद्धार्थ शर्मा, अवंतिका शर्मा, अपेक्षा बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दिए सुझाव
. चौराहों पर ट्रैफिक लाइटों से यातायात का सुगम संचालन
. ट्रैफिक आईलैंड, मध्यक व यातायात प्रवाह का मानकों के अनुरूप डिजाइन
. पैदल यात्रियों के लिए जेब्रा क्रॉसिंग व फुटपाथ। दिव्यांगों के लिए भी व्यवस्था
. चौराहों के सुंदरीकरण में स्थानीय सामग्री, आगरा की भवन निर्माण विरासत का प्रयोग
. चौराहों के सुंदरीकरण के लिए उचित लैंडस्केपिंग व लाइटिंग। साइनेज का उचित प्रयोग

इन पर हो सख्ती
. यातायात नियमों का सख्ती से पालन
. चौराहों पर 50 मीटर दूरी तक पार्किंग पर पूरी तरह से रोक
. चौराहे अतिक्रमण और होर्डिंग से मुक्त हों
. बिजली के खंभे, ट्रांसफार्मर, तार आदि हटाए जाएं
इन चौराहों के लिए विशेष सुझाव
. सूरसदन चौराहा
अनियंत्रित यातायात को सुचारु करने के लिए मीडियन (बीच में स्थित तिकोना क्षेत्र) को छोटा करना, विवेकानंद की प्रतिमा वाले तिकोन को हटाकर मध्य में एक छोटा आयलैंड
. नालबंद चौराहा
बंद किए हुए मार्ग को चालू करना। क्योंकि सुभाष तिराहा आकार में न सिर्फ नालबंद चौराहा से छोटा है बल्कि उसका कोण भी गलत है
. पचकुइयां चौराहा के आइलैंड को छोटा करना
. सुल्तानगंज, खंदारी व गुरु का ताल पर सर्विस लेन में वनवे का सख्ती से पालन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed