{"_id":"59c542044f1c1b99688b5ea1","slug":"171506099716-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने की छात्र की डंडों से पिटाई, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक ने की छात्र की डंडों से पिटाई, घायल
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
दबंगों ने बेरहमी से पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमांपुर।
कस्बा के एस एन पब्लिक स्कूल में कक्षा एक के छात्र की शिक्षक ने डंडों से पिटाई कर दी। इससे उसके सिर व शरीर पर चोटें आईं। परिवारीजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। बच्चे को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
देव महाजन (6) पुत्र आकाश गुप्ता विद्यालय में कक्षा एक का छात्र है। किसी बात पर शिक्षक पुष्पेंद्र ने उसकी डंडो से पिटाई कर दी, जिससे उसके शरीर पर डंडे के निशान छप गए। इतना ही नहीं सिर से खून भी निकल आया। चोट लगने के बाद भी बच्चे का इलाज नहीं कराया गया। छुट्टी होने के बाद जब बच्चा अपने घर पर पहुंचा तो उसने परिवारीजनों को सारी बात बताई। इसके बाद परिवारीजन थाने पहुंचे। पुलिस को मामले की जानकारी दी। शिक्षक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई।
प्रबंधक भगवान सिंह राजपूत ने बताया कि शिक्षक ने बच्चे से उसकी कापी चेक करने के लिए मांगी, उसके पास कापी नहीं थी। पिटाई के भय से अचानक वह फिसल गया तथा मेज से टकराने पर उसके सिर में चोट आ गई। एसओ पहलवान सिंह का कहना है कि इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, जिससे प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई नहीं की गई। ह्य