{"_id":"59bd6f964f1c1bae688b4f3a","slug":"171505587094-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार बंदी कराने के दौरान व्यापारियों और पुलिस में झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार बंदी कराने के दौरान व्यापारियों और पुलिस में झड़प
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
थाना घेराव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिरोर। थाना क्षेत्र में एसडीएम के आदेश पर शनिवार को बाजार बंदी का उल्लंघन कर रहे दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान व्यापारियों व पुलिस में झड़प हो गई। जिसके बाद व्यापारियों ने एक सिपाही पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया। इस मामले में एसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।
शनिवार को घिरोर में बाजार बंदी का दिन होता है। मगर कई दुकानदार इस बाजार बंदी का पालन नहीं करते हैं। एसडीएम व नगर पंचायत ने कई बार मुनादी कराई लेकिन बाजार बंदी का उल्लंघन करने वाले अपनी आदत से बाज नहीं आए।
नियम पालन करने वाले दुकानदारों ने एसडीएम घिरोर से शिकायत की। जिसके बाद एसडीएम ने नगर पंचायत कर्मियों को नियम तोड़ रहे दुकानदारों का चालान करने के आदेश दिए थे। शनिवार को थाना घिरोर पुलिस के साथ नगर पंचायत के कर्मचारियों ने उलंघन करने वालों के चालान काटे। इस दौरान एक दुकानदार से पुलिसकर्मियों की झड़प हो गई।
विज्ञापन
व्यापरियों ने सिपाही पवन कुमार पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। इसके कुछ देर बाद ही स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ व्यापारियों ने थाने का घेराव कर लिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी राजेश एस ने सिपाही के लाइन हाजिर कर दिया है।