{"_id":"59b833584f1c1b1b0e8b45a0","slug":"171505243992-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से नल मिस्\nत्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने से नल मिस् त्री की मौत
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/फरिहा।थाना फरिहा के फाजिलपुर जरेैला निवासी हेत सिंह राजपूत (46) नल मिस्त्री का काम करता है। मंगलवार को वह गांव सुनाव गया और परचून की दुकान में अवैध रुप से बिक रही शराब खरीद कर उसका सेवन करने से उसकी मौत हो गई। सुनाव के बाशिंदों ने हेत सिंह के परिजनों को मौत की सूचना दी तो कोहराम मच गया।
सूचना पर परिजन सुनाव पहुंचे और शव गांव लाए। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के रवैये पर आक्रोश जताते हुए हंगामा और नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बिक रही अवैध शराब बाशिंदों की जान का खतरा बन गई है। ग्रामीणों ने कहा कि शिकायत पर अवैध शराब की बिक्री पर पाबंदी लगती तो हेत सिंह की मौत नहीं होती।
आरोप है कि नल मिस्त्री की मौत की सूचना यूपी डायल 100 पुलिस और थाने में दी गई, लेकिन पुलिस घंटों बाद मौके पर पहुंची। ऐदल सिंह, भोजवीर सिंह, दयाशंकर, सुनहरी सिंह यादराम, कायम सिंह समेत अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। एसओ फरिहा ने कहा कि ग्रामीण का शराब पीने से मौत होने का आरोप निराधार है। क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री नहीं हो रही।