फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   अवैध संबंधों में महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या

अवैध संबंधों में महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या

Fri, 18 Aug 2017 12:13 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
अवैध संबंधों में महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या
हत्या (सांकेतिक चित्र) - फोटो : demo
वृंदावन (मथुरा)। थाना कोतवाली के अंतर्गत नगला रामताल रोड पर एक मकान में महिला पर अवैध संबंधों के चलते चाकुओं से हमला कर दिया। हमला महिला के प्रेमी ने किया और मकान का ताला लगाकर भाग गया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को घायल हालत में सौ सैया संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से महिला को आगरा के एसएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



झांसी के मनोरा गांव की रहने वाली महिला छाया (28) अपने दिव्यांग पति को छोड़कर छोटी बहन के साथ वृंदावन चली आई। महिला वृंदावन में मजदूरी कर जीवन काट रही थी कि उसकी मुलाकात वृंदावन केशवधाम के पास कालोनी में रहने वाले मूल निवासी मध्यप्रदेश के दमोह निवासी जयदेव से हो गई। दोनों साथ रहने लगे। आठ दिन पूर्व ही जयदेव ने नगला रामताल रोड पर सुनसान इलाके में मोहन सिंह के खाली पड़े मकान के दो कमरों को किराए पर ले लिया। यहां महिला के साथ जयदेव रहने लगा। गुरुवार की सुबह नौ बजे दोनों के बीच कहासुनी हुई और मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच जयदेव ने महिला पर चाकुओं से वार कर दिए। कई वार करने के बाद जयदेव कमरे का ताला लगाकर भाग गया। इसी बीच पड़ोसियों ने महिला के कराहने और गेट के निचले हिस्से से हाथ बाहर आने पर अंदर देखा तो दंग रह गए। महिला खून में लथपथ जमीन पर पड़ी थी।
विज्ञापन



सूचना पर पुलिस की पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और गेट का ताला तोड़कर महिला को सौ सैया संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत बिगड़ने पर महिला को आगरा के एसएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां देरशाम उसकी मौत हो गई। इधर, सीओ सदर विजय शंकर मिश्र और कोतवाली प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर कमरे से साक्ष्य जुटाए हैं। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार पायल ने बताया कि महिला की मौत की खबर की सूचना देने के लिए उसके पति देवीचरण कुशवाहा से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद
वृंदावन। आठ दिन पूर्व ही शेरगढ़ के गांव विडोला निवासी मोहन सिंह के मकान में रहने आए जयदेव और महिला के बीच लेनदेन को लेकर पिछले दो दिनों से विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के कारण ही महिला की छोटी बहन भी पड़ोसी के यहां रहने लगी थी। जयदेव ने बुधवार को भी महिला के साथ मारपीट की थी और गुरुवार को चाकू प्रहार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed