{"_id":"598df99a4f1c1be3498b47c0","slug":"171502476698-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमामालिनी की निधि से लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमामालिनी की निधि से लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
हेमा मालिनी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सांसद हेमामालिनी अपनी निधि से शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवा रही हैं। होलीगेट समेत पांच चौराहों का चिन्हीकरण कर लिया गया है। शहर में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा।
धर्म और आस्था की नगरी मथुरा पिछले कुछ समय से आपराधिक घटनाओं के लिए प्रदेश भर की सुर्खियों में आ रही है। सराफा लूट में दोहरे हत्याकांड के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी जवाब देना पड़ा था। अब सब का जोर सुरक्षा व्यवस्था को चौकस करने का है। सांसद हेमामालिनी ने भी अपनी निधि से सीसीटीवी कैमरे लगवाने का फैसला किया है। इनमें कोतवाली के बराबर में भैंस बहोरा लिंक रोड पर दो कैमरे, होलीगेट चौराहा पर चार कैमरे, भरतपुरगेट चौराहा पर चार कैमरे, गोवर्धन चौराहा स्थित फ्लाईओवर पर दो कैमरे और कृष्णा नगर में चार कैमरे स्थापित किए जाएंगे।
इस प्रोजेक्ट पर चार लाख खर्च होंगे, जिसे सांसद निधि से दिया जाएगा। यह सभी कैमरे घूमने वाले होंगे। एक स्थान पर लगाने के बाद इनसे उसके चारों ओर निगरानी की जा सकेगी। इसका प्रस्ताव डीएम को देते हुए सांसद ने 45 दिन के दरम्यान उपरोक्त सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सोलर लाइटों से चमकेंगे शहर के चौराहा
सांसद हेमामालिनी ने शहर के प्रमुख चौराहों पर प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर लाइट लगाने का प्रस्ताव दिया है। इसमें होलीगेट, कोतवाली के निकट चौराहा, भरतपुरगेट, चौकी बाग बहादुर के निकट, कृष्णा नगर चौराहा, धौलीप्याऊ और बंगालीघाट क्षेत्र प्रस्तावित किया गया है।