{"_id":"5989ef014f1c1b60718b4585","slug":"171502211841-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्सड़ पछायां में बदमाशों-ग्रामीणों में बीच फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्सड़ पछायां में बदमाशों-ग्रामीणों में बीच फायरिंग
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। बिल्सड़ पछायां में सोमवार रात को बदमाशों ने धावा बोल दिया। जगार होने पर पकड़ने का प्रयास करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाब में ग्रामीणों ने भी फायरिंग की। बदमाशों और ग्रामीणों के बीच फायरिंग में गोली लगने से एक ग्रामीण घायल हो गया। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया।
थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव बिल्सड़ पछायां निवासी गोविंद पुत्र मोहनलाल अपने घर पर था। तभी बदमाशों ने उसके घर पर धावा बोल दिया। खटपट की आवाज सुनकर जागे गोविंद ने शोर मचा दिया। इस पर ग्रामीणों में जगार हो गई। ग्रामीणों से घिरता देख बौखलाए बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में ग्रामीणो ने भी बदमाशों पर फायरिंग कर दी। बदमाशों की फायरिंग के दौरान गोली लगने से गोविंद घायल हो गया। देर रात उसे सीएचसी अलीगंज से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया।
--------
एक माह से तस्तक दिए है बदमाश
थाना राजा का रामपुर क्षेत्र बदमाशों के लिए पिछले एक माह से सुरक्षित पनागाह बना हुआ है। ग्रामीणों के बार-बार शिकायत करने के बाद भी थाना पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। बदमाश को पकड़ना तो दूर पुलिस ने शिकायत पर जांच करना तक मुनासिब नहीं समझा। यही कारण है कि राजा का रामपुर क्षेत्र के किसी न किसी गांव में बदमाश ग्रामीणों को चुनौती देकर धावा बोल रहे है।
विज्ञापन
---------
बिना वाहन के दौड़ रही पुलिस
एटा। थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव बिल्सड़ पछायां में बदमाशों से ग्रामीण मोर्चा लिए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि थाने पर कोई वाहन नहीं है। ऐसे में पुलिस गांव नहीं आ सकती है।