फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कैलाश में गूंजा बम-बम भोले

कैलाश में गूंजा बम-बम भोले

Sun, 23 Jul 2017 11:48 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
कैलाश में गूंजा बम-बम भोले
आगरा। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को प्राचीन कैलाश महादेव मंदिर में मेले का आयोजन किया गया। रविवार शाम को मेले का उद्घाटन एससी आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया, विधायक चौधरी उदयभान सिंह और विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील पाराशर ने किया। इसके बाद रात दो बजे से मंदिर के कपाट खुल गए और भोले बाबा का अभिषेक प्रारंभ हो गया।
विज्ञापन


मेले का उद्घाटन शाम पांच बजे तय था लेकिन एससी आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया करीब दो घंटे देरी से पहुंचे। मंदिर के मुख्य पुजारियों के सानिध्य में भोले बाबा का अभिषेक हुआ। इसके बाद स्वागत समारोह का आयोजन किया।
विज्ञापन


कठेरिया ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं। विधायक चौधरी उदयभान सिंह ने कैलाश मंदिर महादेव की महत्ता बताई। सभी का माला पहनाकर और शाल भेंटकर करके स्वागत किया गया। इसके साथ ही मेला भी प्रारंभ हो गया। नेशनल हाईवे पर करीब तीन किलोमीटर तक दुकानों, ठेल और झूलों की लंबी श्रंखला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के महंत निर्मल गिरी ने बताया कि कैलाश महादेव का रुद्राभिषेक रविवार रात करीब दो बजे श्रृंगार और आरती के साथ प्रारंभ हो गया। सबसे पहले कांवड़ियों को जलाभिषेक का अवसर मिला। मंदिर में करीब 1000 कांवड़ चढ़ाई जाएंगी।

मंदिर में सोमवार को करीब 100 रुद्राभिषेक, महाभिषेक और अभिषेक होंगे। जलाभिषेक के कार्यक्रम दिन भर चलेंगे। सोमवार को रात करीब 12 बजे शयन आरती के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। यमुना नदी में बेरीकेडिंग की गई है। पंप सेट लगाकर फव्वारों की व्यवस्था की गई है।



सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नेशनल हाईवे पर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। मंदिर परिसर में डीएफएमडी की व्यवस्था की गई है। बम निरोधक दस्ते ने रविवार शाम को मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में सघन निरीक्षण किया। रविवार शाम एसपी सिटी और एडीएम सिटी ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed