{"_id":"596f97fb4f1c1bfd798b4647","slug":"171500485627-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बैंकों से भी लिया एक लाख रुपये तक का ऋण होगा माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बैंकों से भी लिया एक लाख रुपये तक का ऋण होगा माफ
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। किसान समस्या समाधान दिवस में ऋण संबंधी शंकाओं को दूर किया गया। बताया गया कि दो बैंक का यदि एक लाख रुपये का ऋण है, तो ऋण माफी का लाभ मिलेगा। अंगूठा निशान की गड़बड़ी के कारण आधार कार्ड नहीं बनने पर डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि इसका हल निकालेंगे।
डीएम नेहा शर्मा की अध्यक्षता में किसान समस्या समाधान दिवस कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ। डीएम ने एक एक कर किसानों की समस्याओं को सुना। एलडीएम सुदीप कुमार खंडेलवाल ने किसानों को बताया कि ऋण मोचन के तहत जिले के 68 हजार किसानों को शामिल किया है।
इस दौरान एलडीएम ने किसानों को बताया कि यदि किसानों के द्वारा दो बैंकों से ऋण लिया है और एक लाख तक बाकी है, तो उसे ऋण माफी का लाभ मिलेगा। किसान राजभान सिंंह ने आवारा गाय एवं बछड़ों के कारण फसलों के बर्बाद होने का मामला रखा।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि पांच गोशाला प्राइवेट संचालित हो रही हैं। कुछ किसानों ने कहा कि बुजुर्ग किसानों के पास ही आधारकार्ड नहीं है क्योंकि हाथों के अंगुलियों व अंगूठा के निशान नहीं आ रहे हैं। डीएम ने आश्वासन दिया कि इनके लिए कोई हल निकाला जाएगा। ताकि ऋण मोचन का लाभ मिल सके।
कृषि वैज्ञानिकों ने खरीफ की फसल में नई तकनीकि के प्रयोग पर जोर दिया। सीडीओ अशोक कुमार ने कहा कि किसानों से आधारकार्ड बैंक खातों से लिंक कराने का आह्वान किया। मौके पर उप निदेशक कृषि प्रसार हंसराज,जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह, सीवीओ डॉ. प्रभंजन शुक्ला, श्रीकिशन शर्मा, डॉ.सुभाष शर्मा, शेर सिंंह यादव, राजेश प्रताप सिंंह, केपी सिंंह आदि मौजूद रहे।