{"_id":"596ceb6f4f1c1b7a498b47db","slug":"171500310383-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में दो हत्याओं से फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात में दो हत्याओं से फैली दहशत
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
दो हत्याओं से फैली दहशत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। रविवार रात दो थाना क्षेत्रों में दो लोगों की हत्या कर दी गई। मलावन क्षेत्र के देवपुरा में घर के बाहर सो रहे युवक को गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया तो नयागांव क्षेत्र में वृद्ध की लाठियां से पीट कर दबंगों ने हत्या दी। मामले की रिपोर्ट पीड़ित परिवारों ने मलावन और नयागांव में दर्ज कराई है।
केस -1-
घर के बाहर सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या
एटा। थाना मलावन क्षेत्र के गांव दौलपुरा निवासी ब्रह्मानंद उर्फ बबलू (45) पुत्र हरीबाबू रविवार रात अपने घर के बाहर सो रहा था। उसी समय अज्ञात लोगों ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या की जानकारी सुबह तब हुई, जब लहूूलुहान हालत में शव पड़ा देखा। उन्हाेंने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ मलावन हरीराम ने बताया कि घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई के साले राजेश निवासी सोनोठ ने अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे छोटे भाई अवधेश पाठक ने बताया कि वह एटा शहर के अबंतीवाई नगर में रहता है। उसका भाई गांव में रहता था। उसके हिस्से में साढ़े नौ बीघा जमीन पड़ती है। जिसकी वसीयत गांव के देशराज ने करा ली है। ऐसे में हत्या की आशंका देशराज और उसकी पत्नी पर जताई जा रही है।
केस न-2-
लाठियों से पीट कर वृद्ध का मौत के घाट उतारा
थाना नयागांव क्षेत्र के गांव असद नगर निवासी सीताराम (60) पुत्र फकीरे लाल रविवार शाम को गांव में मौजूद था। उसी समय गांव के ही पप्पू पुत्र राम स्वरुप ने वृद्ध के साथ मारपीट करते हुए लाठी से सिर पर प्रहार कर दिया। इससे लहुलुहान होकर वृद्ध जमीन पर गिर गया। परिवारीजन वृद्ध को उपचार के लिए कहीं लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी अलीगंज भी मौके पर पहुंच गए। वही घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई अनिल ने थाना नयागांव में पप्पू सहित तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। बताते है करीब छह माह पहले पप्पू के घर विद्युत विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की थी। उसी दिन से पप्पू मृतक से बिजली विभाग की तरफ से कार्रवाई कराने की रंजिश मानने लगा था।