फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ओडीएफ गांवों को मिलेगा पानी का तोहफा

ओडीएफ गांवों को मिलेगा पानी का तोहफा

Sun, 25 Jun 2017 12:40 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
ओडीएफ गांवों को मिलेगा पानी का तोहफा
फिरोजाबाद। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जनपद में ओडीएफ घोषित गांव में जल्द पेयजल परियोजनाओं का निर्माण कराया जाएगा। जलनिगम द्वारा ओडीएफ गांव में पेयजल परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार करने के लिए डीपीआरओ से सूची तलब की गई है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत शहर और गांवों को शौच मुक्त बनाने के लिए ओडीएफ अभियान चलाया जा रहा है। जनपद फिरोजाबाद में अबतक करीब 115 गांव ओडीएफ घोषित हो चुके हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा ओडीएफ हो चुके गांवों में पेयजल परियोजनाएं बनाने की तैयारी शुरू की जा रही है। स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने को भारत सरकार द्वारा बजट दिया जाएगा। ओडीएफ हो चुके उन गांवों को अधिक प्राथमिकता दी जाएगी, जिन गांवों की आबादी अधिक है तथा जिन गांवों में पानी का पर्याप्त इंतजाम नहीं है। शासन के आदेश पर जलनिगम ने पेयजल परियोजनाओं के प्रस्ताव बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता जलनिगम रमेश चंद्र सैनी ओडीएफ गांवों में पेयजल परियोजना बनाने के संबंध में आदेश प्राप्त हुए हैं। जनपद में ओडीएफ घोषित हो चुके गांवों की डीपीओरओ से मांगी गई है। सूची प्राप्त होने पर प्रस्ताव तैयार कर चीफ इंजीनियर को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed