फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   17 year old rape case convict gets seven years imprisonment

Agra News: 17 साल पुराने दुष्कर्म के मामले दोषी को सात साल की सजा

Mon, 19 Feb 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 19 Feb 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
17 year old rape case convict gets seven years imprisonment
17 साल पुराने दुष्कर्म के मामले दोषी को सात साल की सजा
विज्ञापन

-स्पेशल जज ईसी एक्ट ने 15 हजार का जुर्माना भी लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना किशनी क्षेत्र में 17 साल पहले किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले स्पेशल जज ईसी एक्ट मीता सिंह ने अपराधी को 7 साल की सजा सुनाई है। अपराधी पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

थाना किशनी के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने 2007 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा था कि उसकी नाबालिग पुत्री को कटरा किशनी निवासी भागीरथ अपने साथ ले गया। किशोरी के साथ उसने दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को बरामद करने के बाद उसका मेडिकल कराया। मजिस्ट्रेट के सामने कराए गए बयान में किशोरी ने भागीरथ के खिलाफ अपहरण कर ले जाने और दुष्कर्म करने की बात मजिस्ट्रेट को बताई। पुलिस ने जांच के बाद भागीरथ के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में भेज दी थी।
विज्ञापन

मुकदमे की सुनवाई स्पेशल जज ईसी एक्ट मीता सिंह की अदालत में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से वादी, विवेचक और चिकित्सक के साथ ही पीड़िता सहित गवाहों के बयान कराए गए। सभी भागीरथ के खिलाफ गवाही दी। गवाही के आधार पर भागीरथ को किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का दोषी पाया गया। एडीजीसी विश्वजीत राठौर ने आरोपी को कड़ी सजा देने की दलील अदालत में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई के बाद स्पेशल जज ईसी एक्ट ने भागीरथ को 7 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। आरोपी को सजा सुनाने के बाद हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।


7 घरों में बिजली चोरी एफआईआर
मैनपुरी। उप खंड अधिकारी पदम गर्ग के नेतृत्व में सोमवार की सुबह तड़के सिविल लाइन उपकेंद्र क्षेत्र में बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। अवर अभियंता शुभम मदेशिया ने टीम के साथ हिंदपुरम में चेकिंग कर 7 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। वहीं 15 बकाएदारों के कनेक्शन भी मौके पर काटे गए। अचानक सुबह 5 बजे हुई इस कार्रवाई से उपभोक्ताओं में खलबली मची रही। सभी 7 बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ बिजली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed