फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   17 teachers, 11 million salary, just 35 students

17 अध्यापक, 11 लाख वेतन, विद्यार्थी महज 35

Fri, 15 Jul 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Fri, 15 Jul 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
17 teachers, 11 million salary, just 35 students
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : Getty
विक्टोरिया इंटर कालेज का हाल, आदेश के बाद भी नहीं बढ़ा रहे पंजीकरण
विज्ञापन

डीडीआर-डीआईओएस के निरीक्षण में स्कूल बंद मिला, अनुपस्थित थे 16 शिक्षक 

विक्टोरिया इंटर कालेज, घटिया आजम खां में 17 अध्यापक तैनात हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग प्रति माह करीब 11 लाख रुपये वेतन दे रहा है, विद्यार्थी महज 35 पंजीकृत हैं। दो विद्यार्थियों पर एक अध्यापक है। स्कूल का संचालन मनमाने तरीके से किया जा रहा है। 

 गुरुवार को मंडलीय उप शिक्षा निदेशक (डीडीआर) आरपी शर्मा और जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) दिनेश कुमार यादव ने दोपहर 12:25 बजे विक्टोरिया इंटर कालेज का निरीक्षण किया। स्कूल का संचालन बंद मिला। कोई विद्यार्थी नहीं था। महज एक शिक्षक, एक लिपिक और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित मिले। फोन करके प्रधानाचार्य को बुलाया गया, वह 12:45 बजे पहुंचे। पूछने पर पता चला कि विद्यालय में महज 35 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। गत सत्र में डीडीआर और डीआईओएस ने निरीक्षण करके प्रधानाचार्य को स्कूल में पंजीकरण बढ़ाने का निर्देश दिया था, उस पर अमल नहीं किया गया। डीआईओएस ने बताया कि अनुपस्थित मिले सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा। प्रधानाचार्य से कम पंजीकरण के संबंध में जवाब तलब किया गया है। विद्यालय की रिपोर्ट शासन को भेजकर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed