{"_id":"5e7112538ebc3ea4e448f7f5","slug":"17-person-tests-negative-for-coronavirus-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe : 17 लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव, पिता-पुत्र डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#LadengeCoronaSe : 17 लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव, पिता-पुत्र डिस्चार्ज
Wed, 18 Mar 2020 12:35 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:35 AM IST
सार
जालंधर से कोरोना संदिग्ध मरीज आगरा आने की सूचना पर किया गया था भर्ती
जिला अस्पताल में नौ और लोगों नमूने लेकर केजीएमयू में जांच को भेजे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
आगरा में कोरोना वायरस की आशंका पर सोमवार को लिए गए 17 नमूनों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इसमें कंट्रोल रूम पर संदिग्ध मरीज बताए जाने वाले पिता-पुत्र की रिपोर्ट भी शामिल है। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। पिता-पुत्र को आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज कर दिया है। मंगलवार को नौ और नमूने लिए गए हैं।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम पर फोन आया था कि जालंधर से कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज आगरा पहुंचे हैं। इसकी सूचना पर रैपिड रिस्पांस टीम गई और उनको घर से जिला अस्पताल ले गई।
नमूने लेकर इनको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं, ब्राजील के पर्यटक समेत 15 और के नमूने लिए गए थे। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद पिता-पुत्र को डिस्चार्ज कर दिया है।
विज्ञापन
मंगलवार को जिला अस्पताल में कोरोना वायरस की आशंका पर 12 लोग नमूना देने के लिए पहुंचे। स्क्रीनिंग करते हुए चिकित्सकों ने नौ के नमूने लिए हैं। सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। सावधानी बरतें और घबराने की जरूरत नहीं है।

Trending Videos
कोरोना संक्रमित युवती का स्वास्थ्य बेहतर
उधर, कोरोना वायरस की मरीज का इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में चिकित्सकीय निगरानी में चल रहा है। इसका स्वास्थ्य बेहतर है। 14 दिन में इनकी दो बार जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
आगरा कैंट क्षेत्र की मरीज को 12 मार्च को एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। यहां दिन में तीन से पांच बार उसके तापमान की जांच हो रही है। सामान्य लोगों की तरह ही उनको भोजन दिया जा रहा है। 26 मार्च से पहले इनकी दो बार जांच में रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इनको डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।