Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   17 Booths Reportedly Found Without BLOs on First Day of Voter Revision Drive in Agra

आगरा: वोट बनवाने पहुंचे लोग, बूथों से गायब मिले बीएलओ; कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र में भी मायूस होकर लौटे

Wed, 18 Nov 2026 02:01 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 18 Nov 2026 02:01 PM IST
सार

आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के पहले दिन 17 बूथों पर बीएलओ के अनुपस्थित रहने का आरोप लगा है। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के पीआरओ और बूथ लेवल एजेंट ने जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
 

विज्ञापन
17 Booths Reportedly Found Without BLOs on First Day of Voter Revision Drive in Agra
वोटर लिस्ट - फोटो : Istock

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मतदाता सूची से नाम कटने के आरोप के बाद अब उनकी कैबिनेट के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के खेमे ने वोट जोड़ने की प्रक्रिया में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से शिकायत की है। मंत्री के पीआरओ व विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल एजेंट-1 ओम प्रताप सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर दावा किया है कि विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के पहले ही दिन 17 बूथों पर बीएलओ नहीं पहुंचे। उन्होंने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


दरअसल, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटने के बाद से ही कैबिनेट मंत्री लगातार सवाल उठा रहे हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक करोड़ से ज्यादा हिंदू वोटों के कटने की बात कहकर मामले को और हवा दे दी। इसी बीच चुनाव आयोग के आदेश पर पूरे जिले में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू किया गया। मंगलवार को अभियान के पहले दिन सभी बूथों पर मतदाता सूची के साथ सभी बीएलओ को मौजूद रहने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


मंत्री के पीआरओ ने शिकायती पत्र में दावा किया कि मंगलवार को विशेष अभियान के पहले दिन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में ही 17 बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) नदारद थे। बीएलओ के न पहुंचने और मतदाता बनने के लिए पहुंचे आवेदकों के परेशान हुए। ओम प्रताप ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की गई है ताकि आगे जब अभियान चले तो बीएलओ मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां बीएलओ अनुपस्थित रहने का दावा

क्रम संख्या

स्कूल का नाम

स्थान

भाग संख्या

बीएलओ का नाम

1

जीएलए पब्लिक स्कूल

बालाजीपुरम

33

मनीष शर्मा

2

जीएलए पब्लिक स्कूल

बालाजीपुरम

35

अंकित दीक्षित

3

आगरा सिटी पब्लिक स्कूल

बालाजीपुरम

43

राखी

4

अरेषा पूर्व माध्यमिक विद्यालय

पृथ्वीनाथ फाटक

70

मधु धाकड़

5

चित्रगुप्ता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय

नगला मोहन

90

सचिन सिसौदिया

6

हॉलमैन इंस्टीट्यूट इंग्लिश मीडियम

एमजी रोड

94

सपना गौतम

7

राजकीय शिशु प्रा. कन्या महाविद्यालय

—

183

खुशी

8

राजकीय इंटर कॉलेज

पचकुइयां

187

शिवानी

9

प्राथमिक विद्यालय

बल्का बस्ती

197

सुनील कुमार शर्मा

10

मुरारीलाल गर्ल्स इंटर कॉलेज

बाग मुजफ्फर खां

222

अभिषेक शर्मा

11

विक्टोरिया इंटर कॉलेज

घटिया आजम खां

229

दीपमाला

12

नगर निगम गर्ल्स इंटर कॉलेज

गुड़ की मंडी

230

सुनील कुमार

13

नगर निगम गर्ल्स इंटर कॉलेज

गुड़ की मंडी

232

लक्ष्मी

14

सेंट जॉन्स इंटर कॉलेज

हॉस्पिटल रोड

233

सरिता

15

डीएवी इंटर कॉलेज

मोती कटरा

248

राधा शर्मा

16

आगरा कॉलेज

आगरा

256

पूनम

17

एसएमओ इंटर कॉलेज

कचहरी रोड

282

पूनम

18

एसएमओ इंटर कॉलेज

कचहरी रोड

283

रामवीर सिंह

19

महाराजा अग्रसेन बाल मंदिर अग्रसेन जूनियर हाईस्कूल

धूलियागंज

338

प्रीति देवी

20

महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज

धूलियागंज

342

पूनम कैन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed