फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सात सवालों के जरिए सियासत समझा गए मोदी

सात सवालों के जरिए सियासत समझा गए मोदी

Sat, 20 Apr 2019 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
सात सवालों के जरिए सियासत समझा गए मोदी
एक झलक जो मिल जाए तो बात बन जाए... - फोटो : अमर उजाला
एटा। सियासत में सब कुछ चलता है। पीएम मोदी ने जिस अंदाज में जिले की सियासी नब्ज को छुआ, उसका जरिया सात सवाल बने। राष्ट्रवाद के मुद्दे को टटोलने का रास्ता भी उन्होंने सवालों के जरिए तय किया। अपने चिर परिचित सवाली अंदाज को बरकरार रखते हुए पीएम ने जिले के लोगों के मन को छुआ और सियासत के लिए नया सवाल छोड़ दिया कि आखिर कौन कर सकता है? जनता भी पीएम के सवालों पर खूब मुखर हुई और हर सवाल का जोशीले अंदाज में जवाब भी दिया।
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रैली को संबोधित करते हुए जनता से सात सवाल पूछे और अंत में जनता के जवाब सुनकर उन्होंने जनता को सही रास्ता दिखाने की कोशिश की। उन्होंने सवालों में राष्ट्रवाद, आतंकवाद, देश के सम्मान की बात रखी और जवाबों में पीएम को वही सुनने को मिला, जो वह चाहते थे। इन सवालों पर गौर करें तो सही मायने में सात सवालों ने प्रदेश की सियासत को काफी कुछ समझा दिया। मुद्दे बेशक देश के रहे हों, लेकिन मोदी ने समझाया कि आपका वोट कीमती है। मोदी के अंदाज के लोग कायल नजर आए।
विज्ञापन

ये हैं सात सवाल
सवाल1- क्या आज दुनिया में भारत का दम दिख रहा है?
जनता का जवाब: जोश के साथ हां
सवाल 2: देश का सम्मान दुनिया कर रही है?
जवाब: हां
सवाल 3: केंद्र और प्रदेश सरकार में यूपी में कोई बम धमाका हुआ?
जवाब: नहीं
सवाल 4: पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों में मारा, गर्व हुआ, सीना चौड़ा हुआ, खुशी हुई?
जवाब: हां
सवाल 5: क्या देश को आतंकवाद से मुक्ति मिलनी चाहिए? आतंकवाद खत्म होना चाहिए?
जवाब: हां
सवाल 6: यह काम कौन करेगा?
जवाब: मोदी
सवाल 7: जनता किसका साथ देगी लूटने वालों का या देश बनाने वालों का?
जवाब: देश बनाने वालों का
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed