{"_id":"5c716792bdec2273724c571e","slug":"161550935954-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में शराब की 232 दुकानों का हो गया नया ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में शराब की 232 दुकानों का हो गया नया ठेका
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जनपद में शनिवार को 232 शराब की दुकानों का नया ठेका हो गया है। इसके लिए ऑनलाइन लाटरी की प्रक्रिया अपनाई गई। इसके लिए कलक्ट्रेट में गहमागहमी का दौर रहा। हालांकि अभी 184 दुकानों का आवंटन होना बाकी है।
जनपद में शराब की दुकानों के लिए नौ फरवरी से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसके लिए 1792 आवेदन किए गए। इसका शनिवार को ऑनलाइन लाटरी की प्रक्रिया अपनाई गई। लखनऊ से संचालित इस प्रक्रिया को देखने के लिए आवेदकों की कलक्ट्रेट पर भीड़ जुटी रही। इसमें डीए सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एडीएम वित्त रवींद्र कुमार, जिला आवकारी अधिकारी ओमवीर सिंह सहित शासन और मंडल स्तर से आए अधिकारी भी मौजूद रहे।
ब्रांड संख्या नवीनीकरण लाटरी
अंग्रेजी 201 95 77
देशी 173 84 14
बीयर 220 67 85
भांग 59 00 54
मॉडल शॉप 10 01 02
30 दुकानों के लिए सिर्फ एक-एक आवेदन
जनपद में शराब की 30 दुकानों के लिए सिर्फ एक-एक आवेदन ही आया। ऐसे में उन्हें लाटरी के माध्यम से बगैर किसी रुकावट के दुकान आवंटित कर दी गईं।
गोकुल बैराज की दुकान के लिए मारामारी
गोकुल बैराज पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के लिए सबसे अधिक मारामारी नजर आई। ऑन लाइन आवेदन की प्रक्रिया में इस दुकान के लिए सबसे अधिक 78 आवेदन किए गए। इसके बाद नौहझील की दुकान के लिए 50 आवेदन किए गए थे।