फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   आतंकी हमला: बस एक मांग, बदला लो सरकार

आतंकी हमला: बस एक मांग, बदला लो सरकार

Tue, 19 Feb 2019 10:48 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Tue, 19 Feb 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
आतंकी हमला: बस एक मांग, बदला लो सरकार
आतंकी हमला: बस एक मांग, बदला लो सरकार - फोटो : अमर उजाला
एटा। पुलवामा आतंकी हमले को लेकर मंगलवार को भी लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन के जरिए लोग आतंकवादियों को करारा जवाब देने की मांग कर रहे हैं। साथ ही शहीद सैनिकों की शहादत में सिर झुक रहे हैं।
विज्ञापन

दिव्यांगों ने फूंका पुतला
पुलवामा हमले के विरोध में मंगलवार को आदर्श दिव्यांग एवं विधवा उत्थान समिति के बैनर तले दिव्यांगों ने माया पैलेस चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका और नारेबाजी की। जीके आरएस राजपूत, योगेश कुमार, मनोज गोला, त्रिभुवन नाथ सिंह, विनोद गोला मौजूद रहे। उधर, युवाओं ने भी पुतला दहन किया। दीपक भारद्वाज, जीतू, प्रथम पुंडीर, विक्की, रजत रहे।
विज्ञापन

धुमरी में भी किया गया पुतला दहन
धुमरी कस्बे में लोगों ने आतंकवाद का पुतला फूंका। गांधी मूर्ति चौराहे पर कैंडल जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पंकज गुप्ता, बबलू, विजय कुमार, नितिन भारद्वाज, संजय गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक नगर में निकाला कैंडल मार्च
अशोक नगर में कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, अजब सिंह, निखिल चौधरी, पीयूष चौहान, कुशल खितौलिया मौजूद रहे। वहीं सकीट रोड स्थित मोहल्ला जगन्नाथपुरी में मंगलवार को पूर्व सैनिकों ने शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पूर्व सैनिक मनोहर सिंह, प्रेमपाल सिंह, रवि कुमार यादव, संतोष यादव मौजूद रहे।
नेमिनाथ जिनालय में हुई काव्य गोष्ठी
शहीद सैनिकों की याद में नेमिनाथ जिनालय में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष सुरेश चंद्र जैन, प्रेमीराम मिश्र, नैपाल सिंह चंदेल ने गोष्ठी का उद्घाटन किया। इस मौके पर कवियों ने कविताओं के जरिए शहीदों को नमन किया। इस मौके पर राजेश चंद्र जैन, सीमा पुंडीर, बलराम सरस, इंद्र प्रसाद अकेला, राकेश शम्स, मुजाहिद अली मौजूद रहे।
आजीवन नहीं लेंगे परामर्श शुल्क
नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. ललित गुप्ता ने सेना में कार्यरत, रिटायर्ड और शहीद सैनिकों के बच्चों, परिजनों से परामर्श शुल्क नहीं लेने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि देश के लिए सैनिक पूरी निष्ठा से काम करते हैं। इनसे आजीवन परामर्श शुल्क नहीं लिया जाएगा।
मुस्लिम समुदाय ने दी श्रद्धांजलि
पुलवामा हमले को लेकर मुस्लिम समुदाय में आक्रोश है। मुस्लिम समुदाय ने घंटाघर पर कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शकील अहमद, सुराज, अजीम भाई, इकबाल अहमद, शाहिद हुसैन, अमीर, निजामुद्दीन, मोहम्मद साबिर, सुजीत देव वार्ष्णेय मौजूद रहे।
शहीदों को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि
अवागढ़। अवागढ़ में सकल जैन समाज ने कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। समाज के लोग जैन मंदिर से बारहद्वारी, अखाड़ा चौराहा होते हुये रोडवेज तिराहा तक गए। इस मौके पर चेयरमैन महेशपाल सिंह, वरिष्ठ लिपिक वीरेंद्रपाल सिंह, विपिन जैन, टीटू जैन, सेठी जैन, आशुतोष जैन, राजीव जैन मौजूद रहे। वहीं युवा मोर्चा ने पूरे नगर में कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर रानू वार्ष्णेय, सागर दुबे, अभय चौहान, प्रिंस ओझा मौजूद रहे। वहीं गोपालजी मंदिर में भाजपाइयों ने शोकसभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। धर्मेंद्रपाल सिंह राजू, राजेश वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता, चोखेलाल गुप्ता मौजूद रहे।

निधौलीकलां में फूंका पुतला
निधौलीकलां। पुलवामा में हुए आतंकी हमले से देश में गुस्से का लावा फूट पड़ा है। आतंकी हमले के विरोध में स्थानीय दुकानदारों ने दुकानें बंद रखी। लोगों ने रैली निकाल कर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार से कड़ी कार्यवाही की मांग की। बाजार के मैन तिराहा पर पाक का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर नीरज गुप्ता, योगेंद्र सिंह योगी, सतेंद्र गुप्ता, राजीव गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed