{"_id":"5c571b60bdec22270f4fc88b","slug":"161549212512-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ की मनमानी के खिलाफ प्रधान लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीओ की मनमानी के खिलाफ प्रधान लामबंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। जिला पंचायतराज विभाग में सहायक विकास अधिकारियों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। मारहरा ब्लॉक में विभागीय कार्यों के नाम पर प्रधानों और सफाई कर्मचारियों से जमकर वसूली की जा रही है। इसके खिलाफ ब्लॉक के प्रधान लामबंद हो गए हैं। प्रधानों ने डीएम से शिकायत कर एडीओ का हटाने की मांग की है।
प्रधानों का आरोप है कि मारहरा ब्लॉक में हाल ही में तैनात हुए सहायक विकास अधिकारी प्रदीप कुमार वर्क आईडी निकालने के नाम पर वसूली कर रहे हैं। एक आईडी के नाम पर पांच सौ रुपये मांगे जा रहे हैं। रुपये नहीं देने पर प्रधानों को धमकाया जाता है और जांच का डर दिखाया जाता है। प्रधानों का कहना है कि एडीओ सफाई कर्मचारियों से चरित्र प्रमाण पत्र के नाम पर एक-एक हजार रुपये वसूल कर रहे हैं।
बताया जाता है कि ब्लॉक के एक सफाई कर्मचारी के जरिए एडीओ वसूली कराते हैं। प्रधानों का कहना है कि अहमदनगर बमनोई केे प्रधान से एडीओ ने दो हजार रुपये ले भी लिए हैं। निविदा प्रकाशन के नाम पर भी वसूली की जाती है। साथ ही एडीओ शराब पीकर प्रधानों और कर्मचारियों से अभद्रता करते हैं। प्रधानों ने डीएम से शिकायत कर एडीओ ब्लॉक से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
पिदौरा की प्रधान केशर देवी ने बताया कि एडीओ की मनमानी बढ़ती जा रही है। इनको हटाया जाए। भुरिगवां के प्रधान नरेश कुमार, मीरापुर के गेंदालाल, खकरई की देवेंद्री देवी, फिरोजपुर सलौनी के योगेंद्र कुमार, मेहनी के धनवीर सिंह, अहमदनगर बमनोई के बाबूराम ने डीएम से एडीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मारहरा प्रधान संघ के अध्यक्ष अमर सिंह ने बताया कि एडीओ के खिलाफ कई बार डीपीआरओ से शिकायत की जा चुकी है, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
जिला कार्यालय पर भी वसूली
जिला कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों से एक बाबू वसूली कर रहा है। जिसके खिलाफ बीते दिनों सचिवों ने प्रदर्शन किया था। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
जितने भी ग्राम प्रधानों ने प्रस्ताव दिए है। मैंने उनकी आईडी दी है। कुछ ग्राम प्रधान गलत तरीके से मुझसे आईडी चाहते हैं, मैंने उनको देने से मना कर दिया है। सिर्फ वहीं ग्राम प्रधान शिकायत कर रहे हैं। मुझे ब्लॉक से हटने में कोई परेशानी नहीं है। मगर मैं किसी भी तरह का कोई गलत कार्य नहीं करूंगा।
प्रदीप कुमार, एडीओ पंचायत - मारहरा