{"_id":"5c34e3bbbdec22570b2fde34","slug":"161546970043-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने कार्यालय में किया हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने कार्यालय में किया हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फरिहा(फिरोजाबाद)। हजारों के बकाए पर कनेक्शन काटने पर मंगलवार को एक महिला ने एसडीओ कार्यालय में हंगामा किया। विभागीय अधिकारी व उपभोक्ताओं के समझाने पर भी महिला शांत नहीं हुई, तब एसडीओ ने पुलिस को बुलाया।
विद्युत विभाग 10 हजार से ऊपर के बकाएदारों के कनेक्शन काट रहा है। मोहल्ला रिक्शगंज निवासी गीता गुप्ता पर 40 हजार का बिल बकाया था। एक्सईएन के निर्देश पर विभाग ने सोमवार को कनेक्शन काट दिया।
कनेक्शन कटने पर मंगलवार को उक्त महिला ने बिजलीघर पर हंगामा करना शुरू कर दिया। महिला वहां काफी देर तक हंगामा करती रही, इसके बावजूद बिल संशोधित नहीं हुआ।
विज्ञापन
पीड़ित महिला गीता गुप्ता का कहना था कि मैंने रविवार को 8500 रुपये जमा कर ओटीएस योजना में पंजीकरण कराया, परंतु विभाग ने अभी तक संशोधित बिल नहीं दिया।
महिला के हंगामा करने पर अवर अभियंता कयामुद्दीन खान ने पुलिस बुलाई। पुलिस कर्मियों के काफी समझाने के बाद महिला शांत हुई।
एसडीओ फरिहा वरुण सिंह का कहना है कि महिला सरचार्ज समाधान योजना के अंतर्गत बिल सही कराने आई थी, जिसे 15 दिन का समय दे दिया था। इसी बात को लेकर महिला हंगामा कर रही थी।