फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   डेंगू ने अब तक जिले में किए 50 शिकार

डेंगू ने अब तक जिले में किए 50 शिकार

Tue, 06 Nov 2018 10:14 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
डेंगू ने अब तक जिले में किए 50 शिकार
dengue
एटा। डेंगू के डंक से अब तक 50 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। चिकित्सकों ने 390 मरीजों की डेंगू जांज कराई थी। गनीमत रही है कि लोग समय पर उपचार कराके सकुशल हैं। मंगलवार को भी एक मरीज में डेंगू के लक्षण मिले हैं। पीड़ित का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू मरीजों की संख्या जिले में 50 के करीब पहुंच चुकी है। एक-दो मरीजों अपनी जिंदगी से हाथ भी धो चुके हैं। यदि जिला अस्पताल की ओपीडी की बात की जाए तो 390 मरीजों की डेंगू की जांच कराई गई। इसमें से लगभग 50 मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए गए। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारी भी डेंगू के डंक के शिकार हुए। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में होनी वाली जांच में डेंगू के मरीजों का खुलासा होता जा रहा है। मंगलवार को भी पांच मरीजों की जांच कराई गई। इसमें से पंकज सक्सेना निवासी महाराणा प्रताप नगर थाना कोतवाली नगर में डेंगू के लक्षण मिले। वहीं 30 मरीजों की मलेरिया की जांच की गई। इनमें से तीन पॉजिटिव पाए गए हैं और 25 में 10 लोग टाइफाइड के मरीज मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed