{"_id":"5bdddb8cbdec2269ba10cae6","slug":"161541266316-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने साइकिल में मारी टक्कर, बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने साइकिल में मारी टक्कर, बालक की मौत
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। ट्रैक्टर ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार तीन वर्षीय बालक की मौत हो गई। वहीं उसके पिता और नाना घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एटा-अमांपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाते हुए करीब तीस मिनट बाद जाम हटवाया। पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही अन्य हादसे में दो लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना मिरहची क्षेत्र के गांव अजबपुर निवासी पूरन सिंह अपने तीन वर्षीय बेटे रितिक एवं ससुर दयाशंकर के साथ साइकिल से कोतवाली देहात क्षेत्र के लालपुर गांव समीप से गुजर रहा था। तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने साइकिल को रौंद दिया। हादसे में साइकिल सवार बालक रितिक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका पिता एवं नाना घायल हो गए। घटना की जानकारी पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। जानकारी पर कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंच गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाते हुए मार्ग से तीस मिनट बाद जाम हटवाया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया है। वही दूसरी ओर रामदास पुत्र नाथूराम निवासी समसपुर थाना मारहरा सहावर रोड पर ऑटो पलटने से और अरुण कुमार पुत्र अशोक निवासी निधौलीखुर्द थाना रिजोर गांव के पास ही साइकिल से जाते समय टेंपो की चपेट में आकर घायल हो गया। परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।