फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सवर्णों का एससी-एसटी एक्ट का विरोध जायज: तेजप्रताप

सवर्णों का एससी-एसटी एक्ट का विरोध जायज: तेजप्रताप

Sat, 08 Sep 2018 08:30 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
सवर्णों का एससी-एसटी एक्ट का विरोध जायज: तेजप्रताप
मथुरा में दर्शन को पहुंचे तेजप्रताप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राधाकुंड (मथुरा)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव शुक्रवार देर रात्रि राधारानी के दरबार में पहुंचे। राधारानी संगम कुंड पर पूजा-अर्चना कर परिवार पर आए संकट के निवारण को प्रार्थना की। उन्होंने सवर्णों द्वारा एससी-एसटी एक्ट के विरोध को जायज बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजनीति जैसे तोहमत से जूझती बीजेपी फिलहाल उससे बड़े धर्मसंकट में फंस गई है। कभी ब्राह्मण-वैश्य की पार्टी के तौर पर मशहूर रही बीजेपी को हर तबके के वोट मिलने जरूर लगे थे, लेकिन एससी-एसटी एक्ट को लेकर सवर्ण समाज उससे हद से ज्यादा नाराज हो गया है।
विज्ञापन


इसका प्रमाण छह महीने के भीतर होने वाले विधानसभा चुनाव मध्यप्रदेश और राजस्थान में देखने को मिलेगा। सवर्णों का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश कानून का फर्जी इस्तेमाल रोकना था, लेकिन वोट बैंक के चक्कर में मोदी सरकार ने उसे पलट दिया। भाजपा सरकार सवर्णों को धोखा दे रही है। सपा के जिला सचिव कृष्ण मुरारी व कार्यकर्ताओं ने दुपट्टा पहनाकर तेजप्रताप का स्वागत किया। ब्रजकिशोर, केहरी, गोविंद शेरा, सागर मैथिल, कृपा मूर्ति दास, विनोद सागर, कन्हैया बघेल, अमर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed