{"_id":"5b901fe6867a557f220f86f1","slug":"161536172006-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनहोल में गिरे बालक की मौत पर थाने पर हंगामा, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनहोल में गिरे बालक की मौत पर थाने पर हंगामा, नारेबाजी
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। मंगलवार रात खुले मैनहोल में गिरने से तीन साल के बालक की मौत पर रात तक थाना रसूलपुर में हंगामा होता रहा। परिवार के लोग बालक के शव को शिकोहाबाद से वापस ले आए थे। नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद ही लोग शांत हुए। पुलिस ने बालक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार के लोगों को सौंप दिया। सदर विधायक मनीष असीजा भी थाने पहुंचे और अधिकारियों को फटकारा।
रसूलपुर क्षेत्र स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह में शिकोहाबाद से यूनिस अपने परिवार के साथ आया था। सर्विस पर शौच करने के दौरान यूनिस का तीन साल का बेटा आहिल खुले पडे़ मैनहोल में गिर गया। उसका शव 400 सौ मीटर दूर नाले में मिला था। लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया था। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर रात दस बजे परिवार के लोग बालक का शव शिकोहाबाद ले गए। लेकिन रात 11 बजे शव को फिर वापस ले आए और थाना रसूलपुर पहुंचे। रात साढे़ 11 बजे सदर विधायक मनीष असीजा भी थाने पहुंचे जब उन्हें बताया गया कि मैनहोल में गिर कर एक बच्चा मर गया इसके बाद भी कोई अधिकारी अभी तक नहीं आया है।
इस पर उन्होंने डीएम से बात की। रात करीब 12 बजे एसडीएम पहुंचे। रात करीब एक बजे कई बार सूचना दिए जाने के बाद नगर निगम से जेई और एक्सईन पहुंचे। सपा नेता खालिद नसीर सहित कई पार्षद थाने पर पहुंचे थे। विधायक मनीष असीजा ने एसडीएम से कहा कि घटना की जांच कराने को कहा। बालक के पिता मोहम्मद यूनिस ने थाना रसूलपुर में नगर निगम के जिम्मेदार अफसरों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
मीरा चौराहा, नगला भाऊ, सुहाग नगर, जैन नगर, जिला अस्पताल, जलेसर रोड, कोटला रोड,नगला बरी, जाटवपुरी, रसलूपुर से आसफाबाद तक सर्विस रोड पर सैकड़ों मैनहोल खुले पड़े हैं। नगर निगम ने एक भाजपा नेता की छाया कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम से मई माह में करीब 10 लाख रुपये का टेंडर उठाया लेकिन चार माह बाद भी मैनहोल बंद नहीं हो सके। पिछले दिनों डीएम नेहा शर्मा ने भी खुले मैनहोल बंद न होने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए, परंतु भाजपा नेता होने के कारण आज तक ठेकेदार पर कार्यवाही नहीं हुई।
बुधवार को नगर निगम के पार्षदों ने मैनहोल में गिरने से बच्चे की मौत के मामले में हंगामा। नेता विरोधी दल देशदीपक यादव के नेतृत्व में विपक्षी पार्षद नगर निगम पहुंचे। पार्षद कासिम सिद्दीकी ने कहा कि हम छह माह से खुले मैनहोल बंद कराने का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन आज तक नगर निगम के अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया। पार्षद मुनेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा नेता लकी गर्ग को मैनहोल का टेंडर दे दिया है। मृतक बच्चे के परिजनों को 10 लाख मुआवजा दें।