फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   स्वच्छता अभियान में सहयोग के लिए प्रभारी मंत्री ने प्रधानों से किया संवाद

स्वच्छता अभियान में सहयोग के लिए प्रभारी मंत्री ने प्रधानों से किया संवाद

Wed, 01 Aug 2018 07:56 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान में सहयोग के लिए प्रभारी मंत्री ने प्रधानों से किया  संवाद
फिरोजाबाद। जिले के प्रभारी मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए गांव की सरकार (ग्राम प्रधानों) से सहयोग मांगा। बुधवार को प्रभारी मंत्री ने पालीवाल आडिटोरियम में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण (ग्रामीण) 2018 के तहत आयोजित कार्यशाला में ग्राम प्रधानों से रूबरू हुए।
विज्ञापन


कार्यशाला में प्रभारी मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि ग्राम प्रधान लोकतंत्र की पहली कड़ी हैं। देश के विकास में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा देश के विकास का रास्ता गांव से होकर गुजरता है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का संकल्प है कि देश स्वच्छता के मामले में विश्व में पहले पायदान पर रहे। लेकिन ये प्रयास ग्राम प्रधानों के सहयोग बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि हर ग्राम प्रधान अपनी ग्राम पंचायत के विकास के लिए हर दिन कोई न कोई नया काम करे।
विज्ञापन


उन्होंने किसानों से वृक्षारोपण, तालाब निर्माण एवं गांव के गरीब और असहायों की मदद के लिए हस्तशिल्प में निपुण प्रतिभाओं को उभारने की अपील की। कार्यशाला को सदर विधायक मनीष असीजा, शिकोहाबाद विधायक डा. मुकेश वर्मा, महापौर नूतन राठौर, मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन ने संबोधित किया। डीएम नेहा शर्मा ने कार्यशाला के विषय के बारे में बताया। डीपीआरओ गिरीश चंद्र ने स्वच्छ भारत मिशन से जुडे़ कार्यक्रमों की जानकारी दी। संचालन जिला मत्स्य अधिकारी श्रीकृष्ण शर्मा ने किया। प्रधान संघ ने प्रभारी मंत्री को 21 किग्रा की माला पहनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ अध्यक्ष राहुल यादव ने स्वागत करने करने वाले प्रधानों का नेतृत्व किया। भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष अमोल यादव, भाजपा नेता सुनील शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, एसीएमओ प्रताप सिंह, एसडीएम टूंडला सुरेश कुमार, एसबीएम के पुनीत निगम, ज्योतिष दिवाकर, नेहा पवार, नरेंद्र शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में जादूगर देव ने जादू के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed