{"_id":"5b44ea6e4f1c1bad288b5c15","slug":"161531243118-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोटालेबाज प्रधान, सचिव समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोटालेबाज प्रधान, सचिव समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
fir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/अलीगंज। अलीगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत कंचनपुर आसे नंबर दो में हुए घोटाले को लेकर मंगलवार को घोटालेबाज प्रधान और सचिव समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई और पूर्व एडीओ पंचायत को भी नामजद किया गया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
दरअसल, ग्राम पंचायत कंचनपुर आसे नंबर दो में बीते वर्षों में 3,72,000 रुपये का गबन किया गया था। जिला विकास अधिकारी द्वारा की गई जांच में ग्राम प्रधान पिंकी देवी, पंचायत सचिव दीपक कुमार को निलंबित किया गया। जांच के बाद डीडीओ ने डीएम को रिपोर्ट सौंपी। डीएम ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके बाद मंगलवार को एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार ने ग्र्राम प्रधान पिंकी देवी, पंचायत सचिव दीपक कुमार, आरईएस के जेई शिवप्रताप सिंह और पूर्व एडीओ पंचायत उदयवीर सिंह चौहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।