{"_id":"5b326afa4f1c1bf66e8ba34a","slug":"161530030842-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आरसी और ड्राइवर लाइसेंस के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आरसी और ड्राइवर लाइसेंस के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
dl
एटा। यदि आप नया दो या चौपहिया वाहन खरीदने का मन बना रहे है तो आपके लिए खुशखबरी है। अब आपको एआरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। अब आप वाहन खरीदने वाले डीलर के यहां से ही ऑनलाइन आरसी के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद आपके घर पर ही आरसी एक सप्ताह में पहुंच जाएगी। पहले चरण में हल्के वाहनों स्वामियों को सुविधा मुहैया कराई जाएगी। आगामी चार जुलाई से आरसी और ड्राइवर लाइसेंस के लिए मैन्युअल आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसको लेकर एआरटीओ ने जिले के सभी डीलरों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश जारी कर दिए है। बताया जा रहा है कि यह निर्णय दलालों पर अंकुश लगाने के लिए लिया गया है।
ऑनलाइन जमा होगी फीस
एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि डीलर के यहां से आरसी के आवेदन के दौरान ही ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। फीस ऑनलाइन जमा नहीं होने तक आरसी जारी नहीं होगी।
- अब दलालों पर लगेगा अंकुश :
- लोकवाणी से ड्राइवर लाइसेंस को होगा आवेदन :
आरसी के लिए डीलर के यहां से आवेदन होगा। वहीं ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लोकवाणी से आवेदन किया जाएगा। इसके लिए लोकवाणी संचालक के लिए 20 रुपये फीस निर्धारित की गई है। ड्राइविंग लाइसेंस की फीस भी ऑनलाइन जमा होगी। आवेदक को मोबाइल पर लिखित परीक्षा देने की तारीख और समय का मैसेज आएगा। इसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस सीधे घर पर पहुंचेगा।
वर्जन
चार जुलाई से नई व्यवस्था लागू हो रही है। डीलर के यहां से ऑनलाइन आरसी के लिए आवेदन किया जा सकेगा। ऑनलाइन फीस जमा होगी। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लोकवाणी से आवेदन किया जा सकेगा। आवेदक को कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होगे। आरसी और लाइसेंस सीधे घर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
हेमचंद्र गौतम, एआरटीओ प्रशासन