{"_id":"5b1c0cec4f1c1bc96b8b541f","slug":"161528564972-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायतों की जांच को पहुंची विजिलेंस टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायतों की जांच को पहुंची विजिलेंस टीम
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों की जांच को पहुंची विजिलेंस टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले की दो ग्राम पंचायतों की चल रही जांच के लिए शनिवार को विजिलेंस टीम विकास भवन पहुंची। टीम के अधिकारियों ने जिला पंचायतीराज कार्यालय से अभिलेख तलब किए।
दरअसल, अलीगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत कंचनपुर आसे नंबर दो और बुलाकी नगर पुराहार में वर्ष 2005 से 2012 तक जमकर खेल हुआ है। प्रधान और सचिव के साथ अधिकारियों ने मिलीभगत कर सरकारी धन का जमकर बंदरबांट किया। साथ ही तमाम योजनाओं में घपला किया गया है। मामले की शिकायत होने के बाद जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। जब मामला शासन तक पहुंचा, तो प्रशासन में हड़कंप मच गया। अब शासन की ओर से जांच के लिए विजिलेंस टीम को नामित किया गया। पिछले दिनों टीम के अधिकारियों ने सीडीओ से मुलाकात करके अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए कहा था। जिसके बाद ग्राम पंचायतों के सारे अभिलेख निकाल लिए गए। शनिवार को टीम के अधिकारियों ने विकास भवन पहुंचकर अभिलेखों को जब्त किया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने पंचायत सचिवों से पूछताछ भी की। वहीं टीम के पहुंचने से कर्मचारियों में खलबली मची रही।