फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक को मारी गोली

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक को मारी गोली

Thu, 03 May 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक को मारी  गोली
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। शादी समारोह से लौट रही महिला से गांव के ही कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। महिला की चीख पुकार पर जब उसका बेटा बचाने पहुंचा तो उस पर फायरिंग कर दी। गोली युवक के पैर में लग गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


कटोरा बुजुर्ग निवासी योगेंद्र की पत्नी बुधवार शाम सात बजे लौट रही थी। तभी गांव के ही तीन युवकों ने महिला को पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। युवकों की हरकतों को देख महिला ने शोर मचाया तो उसका बेटा बचाने के लिए दौड़ पड़ा। युवक के विरोध करने पर उस पर फायरिंग कर दी। गोली युवक जयकिशोर (22) के पैर में लग गई। युवक के घायल होने की जानकारी होते ही हमलावर भाग गए।
विज्ञापन


इधर अचानक फायरिंग और चीख पुकार की आवाज सुन ग्रामीण दौड़ पड़े। घायल को परिजन अस्पताल लाए। गंभीर हालत के चलते इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने घायल को फिरोजाबाद सरकारी ट्रामा सेंटर भेज दिया। गुरुवार दोपहर युवक के पिता योगेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें गांव के ही तीन लोगों पर आरोप लगाया है। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है। घटना सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed