{"_id":"5ad74c214f1c1b9d098b523d","slug":"161524059169-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव आज संक्रामक रोगों की करेंगे समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव आज संक्रामक रोगों की करेंगे समीक्षा
Updated Wed, 18 Apr 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। संक्रामक रोगों को लेकर शासन और विभाग सख्त हो गया है। प्रमुख सचिव शासन, निजी सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ महानिदेशक और निदेशक संचारी रोग जनपद की व्यवस्थाओं की वीडीओ कान्फ्रेंस के साथ समीक्षा करेंगे। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी समीक्षा बैठक की तैयारियों में जुटे रहे।
मलेरिया और डेंगू के साथ गर्मी के मौसम में फैलने वाली संक्रामक बीमारियों को लेकर शासन और स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। इससे पहले कि ये बीमारियां फैलें विभागीय तैयारियों की जांच शुरू हो गई है। गुरुवार को प्रमुख सचिव शासन, निजी सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश के साथ निदेशक संचारी रोग जनपद की तैयारियों की वीडीओ कान्फ्रेंस के साथ समीक्षा करेंगे।
उच्चाधिकारियों की समीक्षा बैठक को लेकर बुधवार को सीएमओ कार्यालय में मलेरिया और अन्य विभागों में तैयारियां चलती रहीं। प्रभारी सीएमओ डा. सीएम यादव ने बताया कि संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए जनपद में तैयारियां तेजी के साथ की जा रही हैं। वीडीओ कान्फ्रेंस में जो भी निर्देश मिलेंगे उनका पालन किया जाएगा। इससे पहले जनपद में रोगों से निजात के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रभारी सीएमओ ने बताया कि वीडीओ कान्फ्रेंस 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक आयोजित की जाएगी।