{"_id":"5ac23d944f1c1bba618b5017","slug":"161522679188-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में चले लात-घूंसे
Updated Mon, 02 Apr 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक के संविदा कर्मियों में आपस में भिड़ंत हो गई। जमकर लात-घूंसे चले और मारपीट हुई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। आखिर सीएमएस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पकड़े गए संविदाकर्मी को पुलिस ने सीएमएस के हस्तक्षेप के बाद छोड़ दिया।
जिला अस्पताल में संविदाकर्मियों की कार्य के प्रति लापरवाही की शिकायत आए दिन मिलती हैं। इसमें नशे का सेवन कर जिला अस्पताल में मौजूदगी संबंधी शिकायतें भी शामिल हैं। इन्हीं स्थितियों के चलते ब्लड बैंक के दो संविदाकर्मी आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष को जिला अस्पताल के कुछ अन्य कर्मचारियों का समर्थन मिल गया तो मेडिकल भी करा दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दूसरे पक्ष को हिरासत में ले लिया, लेकिन सीएमएस डॉ. वीके गुप्ता के हस्तक्षेप के बाद रिहा कर दिया गया।