{"_id":"5a5505ce4f1c1bee6a8b88f7","slug":"161515521486-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को स्वच्छ बनाने में कितना बजट खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को स्वच्छ बनाने में कितना बजट खर्च
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उप्र प्रदेश कांग्र्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रांतीय महासचिव सतीशचंद्र अग्रवाल ने सूचना अधिकार के तहत नगर निगम से पांच बिंदुओं पर सूचनाएं मांगी हैं। उन्होंने पूछा है कि नगर निगम द्वारा शहर में नालों की तलीझाड़ सफाई एवं शहर को स्वच्छ बनाने में कितना बजट खर्च किया गया। क्या सर्विस रोड एवं अन्य नालों की तलीझाड़ सफाई पूरी हुई।
नगर निगम ने खुले मैनहॉल पर ढक्कनों में कितनी धनराशि खर्च , कितने मैनहॉल ढके गए। कितने मार्ग गड्ढा मुक्त हुए, कितनी धनराशि खर्च की गई। 175 शौचालय कहां बनाए गए हैं, उनकी सूची प्रदान की जाए।
कांग्रेस के महानगर प्रवक्ता, महासचिव अजय शर्मा ने आरोप लगाया नगर निगम गरीब व असहाय लोगों को सर्दी से बचाने के लिए अलाव जलाने को पर्याप्त लकड़ी भी नहीं डाल रहा। सफाई अभियान सिर्फ होर्डिंगों तक सीमित रह गया है। सतीश अग्रवाल, लाला राइन, हाजी नसीर अहमद ने रोष जताया।