{"_id":"5a36aaef4f1c1b193e8b9381","slug":"161513532143-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल गाड़ी में हॉट एक्सल होने से एक घंटे ठप रहा रेल मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माल गाड़ी में हॉट एक्सल होने से एक घंटे ठप रहा रेल मार्ग
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/टूंडला। दिल्ली रेलखंड पर मालगाड़ी के एक डिब्बे में हॉट एक्सल होने से अप-डाउन रेल मार्ग ठप हो गया। ट्रेन को पांच किमी रफ्तार के साथ अगले स्टेशन तक ले जाया गया। इस दौरान राजधानी एक्सप्रेस सहित 12 ट्रेनें प्रभावित रहीं।
टूंडला से दिल्ली जा रही स्पेशल मालगाड़ी शनिवार शाम 7.20 बजे करीब पोरा स्टेशन से निकली तभी सहायक स्टेशन मास्टर की नजर ट्रेन के एक डिब्बे के नीचे गयी। जहां से तेज चिंगारियां व धुंआ निकल रहा था। साथ ही चक्का गर्म होकर लाल हो गया था। यह देख एएसएम के होश उड़ गये।
एएसएम ने तत्काल नियंत्रण कक्ष को घटना की जानकारी दी। नियंत्रण कक्ष के आदेश पर तत्काल ट्रेन को बीच मार्ग में रोक दिया गया।
ट्रेन को कुछ देर रोकने के बाद धीमी गति से हाथरस स्टेशन तक ले जाया गया। करीब एक घंटे में ट्रेन के हाथरस पहुंचने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। रेल अधिकारियों के मुताबिक इस दौरान ट्रेन डिरेल होने की आशंका के चलते डाउन रेलमार्ग पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया। हाथरस में मालगाड़ी को लूप लाइन पर खड़ा करने के बाद रेलमार्ग सुचारु किया गया।