फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   योगी बाबा, हम गरीब बच्चों को भी ठंड लगती है

योगी बाबा, हम गरीब बच्चों को भी ठंड लगती है

Mon, 04 Dec 2017 10:58 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
योगी बाबा, हम गरीब बच्चों को भी ठंड लगती है
एटा। योगी बाबा, हम गरीब बच्चों को भी ठंड लगती है। आपकी सरकार परिषदीय बच्चों को ही स्कूली बैग, स्वेटर, जूता-मोजा वितरित कर रही है, लेकिन हम गरीबों को नहीं। हमारा कसूर बस इतना है कि हम निकटवर्ती राजकीय एवं सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


सबका साथ सबका विकास का नारा देकर सत्ता में आई योगी सरकार की स्कूली योजनाओं पर पक्षपात की अंगुलियां उठ रही हैं। सरकार की नीतियों से अन्य सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे गरीब बच्चे मायूस हैं। स्कूली बैग वितरण से मायूस रहे राजकीय-एडेड स्कूलों के बच्चों को अब स्वेटर, जूता-मोजा लाभ से भी वंचित किया जा रहा है।
विज्ञापन


शासन की नीति से बच्चे ही नहीं निर्धन अभिभावक मायूस ही नहीं वरन इनका दर्द भी छलक उठा है। योगी सरकार के समय में शुरू हुई बैग, स्वेटर, जूता-मोजा योजनाओं का लाभ केवल परिषदीय बच्चों को ही मिल रहा है। मायूस बच्चों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से संस्थाओं के नाम पर गरीब बच्चों में पक्षपात न करने की गुहार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूर के बेटे व कक्षा छह के छात्र गोविंद का कहना है कि हम गरीबों को भी सर्दी लग रही है लेकिन आप द्वारा केवल परिषदीय स्कूलों के बच्चों की गरीबी को माना जा रहा है। यह हम जैसे हजारों गरीबों की उपेक्षा ही नहीं वरन अपमान भी है।


अभिभावक जगत सिंह, योगेश आदि का कहना है कि पूर्व सरकार ने परिषदीय, राजकीय एवं एडिड स्कूलों में पक्षपात नहीं किया। शुल्क माफी, पुस्तकें, ड्रेस एवं एमडीएम का लाभ अभी भी सबको मिल रहा है। लेकिन योगी सरकार की पक्षपातपूर्ण नीति से बच्चे व हम मायूस हैं। जिले में कुल 1.68 लाख बच्चे परिषदीय, राजकीय एवं एडेड स्कूलों में पंजीकृत हैं। इनमें केवल परिषदीय बच्चे 1.40 लाख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed