{"_id":"5a0b2d684f1c1bd8538bd13a","slug":"161510681960-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
बाल दिवस पर स्वच्छता की शपथ लेते बच्चे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में चाचा नेहरू का जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। स्कूल तथा कालेजों में स्वच्छता अभियान के तहत शपथ दिलाई गई।
डा. किरन सौजिया सीनियर सेकेंड्री स्कूल में बाल दिवस पर उमंग मेले का आयोजन किया गया। शुभारंभ एएसपी ओमप्रकार सिंह ने किया। मेले में बच्चों ने 127 स्टॉल लगाए। प्रबंध निदेशक अशोक यादव ने कहा कि बच्चों को किसी भी मजबूत राष्ट्र की नींव माना जाता है।
लार्ड कृष्ण एजूकेशनल एकेडमी में प्रबंधक डा. राकेश गुप्ता ने जवाहर लाल नेहरू के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। अनुपम गुप्ता, निदेशक शशांक गुप्ता, इंचार्ज रचना रायजादा मौजूद रहीं।
एसबीआरएल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में प्रबंधक सतीश चंद्र गुप्ता व प्रधानाचार्या स्तुति गुप्ता, निदेशक एड. अनुपम गुप्ता ने पं. नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। बाल मेले का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
सीआरबी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबंधक प्रेममित्र लूथरा व उनकी पत्नी ने किया। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार बंसल ने पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सेंट थॉमस स्कूल में फादर नौबी ने नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला।