{"_id":"5a01b5f84f1c1b9f678b9c94","slug":"161510061560-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहरबाग के सुंदरीकरण में पकड़ा गया बड़ा घपला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाहरबाग के सुंदरीकरण में पकड़ा गया बड़ा घपला
Updated Tue, 07 Nov 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जवाहरबाग के सुंदरीकरण में भी अफसर घालमेल करने से बाज नहीं आ रहे हैं। निर्माण कार्यों में पीली ईंट लगाई जा रही थी और घटिया स्तर की बालू खपाई जा रही थी। ये कार्य राजकीय निर्माण निगम करा रहा है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा ने तत्काल निर्माण कार्य को रुकवा दिया। अफसरों से जवाब तलब किया है।
जवाहरबाग कांड के बाद सूबे की योगी सरकार ने इस बाग के सुंदरीकरण कराए जाने की बात कही। इसके लिए 15 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार किया गया। इसमें बाग के अंदर पाथ वे, टॉयलेट ब्लॉक, सड़क आदि का निर्माण कर इसे पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाना है।
बाग का सुंदरीकरण सरकार की प्राथमिकताओं में है। मंगलवार को ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा अचानक कार्यों की गुणवत्ता देखने पहुंच गए। यहां निर्माण में बेहद घटिया पीला ईंट, खराब बालू को लगाया जा रहा था। यह देख
विज्ञापन
उन्होंने अफसरों को तलब कर दो टूक कहा यदि नहीं सुधरे तो सीधे जेल जाओगे। उन्होंने मौके पर कार्य को रुकवा दिया है। तत्काल घटिया सामग्री को हटाने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में निगम के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र कुमार ने बताया कि आदेश के बाद खराब सामग्री को हटा दिया गया है। कार्य गुणवत्ता परक कराया जाएगा। जल्द ही कार्य पुन: शुरु हो जाएगा।