फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नगर निगम का तोहफा

निगम ने दिया 23 करोड़ रुपये का तोहफा

Thu, 12 Oct 2017 07:54 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम का तोहफा
आगरा। नगर निगम ने शहरवासियों को विकास कार्यों का बड़ा तोहफा दिया है। दिवाली से पहले नगर निगम ने करीब 22 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के टेंडर जारी किए हैं। विकास कार्यों पर यह धनराशि नगर निगम निधि और 14वें वित्त आयोग (एफएफसी) की राशि से खर्च होंगे।
विज्ञापन


नगर निगम के मुख्य अभियंता तरुण कुमार शर्मा ने बताया कि शहर में नाली, खड़ंजे, सड़क, पुलिया और टायलेट आदि निर्माण कार्य होंगे। इसके तहत पांच दिन पूर्व करीब 8.48 करोड़ रुपये के करीब 107 टेंडर जारी हो चुके हैं। इसके बाद करीब 2.40 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के करीब 31 टेंडर जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन


बताया कि एफएफसी से करीब 9.68 और 1.95 करोड़ रुपये नगर निगम में वाहन और सफाई उपकरणों की खरीद पर खर्च होगा। साथ ही कुबेरपुर खत्ता घर में प्रस्तावित कूड़े से बिजली बनाने के प्लांट के मद्देनजर वहां सड़क को दुरुस्त किया जा रहा है। इसके लिए करीब 2.23 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। शर्मा ने बताया कि इन कार्यों के पूरा होने से शहर की अधिकांश गलियों और सड़कों की हालात सुधर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed