फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   धूमधाम से निकाली गई महाराज तेजसिंह की शोभायात्रा

धूमधाम से निकाली गई महाराज तेजसिंह की शोभायात्रा

Sat, 30 Sep 2017 11:45 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली गई महाराज तेजसिंह की शोभायात्रा
शोभायात्रा - फोटो : amar ujala
मैनपुरी। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के विरुद्ध अलख जगाने वाले महाराजा तेजसिंह जूदेव की शोभायात्रा विजय दशमी पर धूमधाम से निकाली गई। क्षत्रिय समाज के लोग केसरिया पगड़ी बांधकर शोभायात्रा में शामिल हुए। एक वाहन पर महाराजा तेजसिंह का बड़ा तैल चित्र शोभायमान किया गया था।
विज्ञापन


क्षत्रिय कल्याण परिषद के तत्वावधान में महाराजा तेजसिंह जूदेव की शोभायात्रा किले से निकाली गई। इसके लिए सुबह दस बजे से ही क्षत्रिय एवं अन्य समाज के लोग किले पर जुटने लगे थे। किले के सामने स्थित बांके बिहारी मंदिर में पूजा अर्चना के शोभायात्रा मदार दरवाजे पहुंची।
विज्ञापन


महाराजा तेज सिंह पार्क में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। घोड़ों पर युवक और किशोर सवार होकर केसरिया पताका लहराते हुए चल रहे थे। काली अखाड़ा, हनुमान सेना, शंकर पार्वती के स्वरूप वाले कलाकार लोगों को आकर्षित करते रहे। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई अमन इंटर नेशनल स्कूल मैदान में पहुंचकर सभा में बदल गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षत्रिय कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा, संयोजक कुलदीप सिंह चौहान, विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, पूर्व विधायक अशोक चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, डॉ. सुमंत गुप्ता, डॉ. सौरभ मिश्रा, अरविंद सिंह तोमर, प्रदीप चौहान, शिवदत्त भदौरिया, केके सिंह चौहान, रूपेंद्र राठौर, पृथ्वी सिंह चौहान, पप्पू प्रधान अहिरवा, अजयवीर सिंह, लालू जादौन, अजयपाल सिंह, सौरभ चौहान, रामभान तोमर, सुमित चौहान, शिवराज सिंह गौर, धीरु राठौर, संजय टायसन, अभिषेक तोमर, विनय भैया, मनेश सिंह चौहान गुड्डू, ज्ञानेंद्र चौहान, संजय चौहान आदि मौजूद रहे।

महाराजा तेजसिंह जूदेव के चित्र की आरती उतारने के बाद शुरू हुई शोभायात्रा का रास्ते में कई स्थानों पर लगाए गए स्टाल तथा स्वागत द्वारों पर लोगों ने स्वागत किया। एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम सदर अमित सिंह, सीओ सिटी राकेश कुमार पांडेय, कोतवाली प्रभारी, महिला थाना प्रभारी के अलावा कई थानाध्यक्षों और पीएसी के जवान मौजूद रहे।



महाराजा तेज सिंह की शोभायात्रा में हथियारों का भी प्रदर्शन किया गया। राइफल, बंदूक, तलवार रिवाल्वर, पिस्टल लिए समाज के युवा शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा के साथ निकाली जाने वाली बाइक रैली में बाइक सवार युवक भी हथियार लहराते चल रहे थे। प्रशासन का शोभायात्रा के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने पर जोर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed