{"_id":"599727ec4f1c1b72658b4779","slug":"161503078380-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरतपुरमाफी होगा आदर्श गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरतपुरमाफी होगा आदर्श गांव
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद राजवीर सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिरहची/एटा।
संासद राजवीर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकासखंड मारहरा के ग्राम सूरतपुर माफी, ग्राम करतला में चौपाल का आयोजन किया गया। सांसद ने दोनों सूरतपुर माफी को आदर्श गांव बनाने की घोषणा की।
गांव सूरतपुर माफी में ग्राम प्रधान मेहताब सिंह धनगर ने समस्त पंचायत की ओर से स्वागत समारोह का आयोजन किया। सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि सूरतपुर माफी को आदर्श गांव बनाया जाएगा। गांव में पंचायत भवन का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही सांसद निधि से 10 लाइट, 10 हैंडपंप, दस लाख रुपये से गांव में विकास कार्य कराए जाएंगे।
वहीं सांसद ने ग्रामीणों से वचन लिया कि सभी ग्राम वासी अपने घरों में एक तुलसी का पौधा और दो फलदार वृक्ष लगाएंगे। विधायक वीरेन्द्र वर्मा ने कहा कि सांसद के गोद लिए जाने के बाद गांव में अच्छी तरह विकास हो सकेगा। डीएम अमित किशोर ने कहा कि दस दिन में सभी जिला स्तरीय अधिकारी गांव के विकास का खाका तैयार करेंगे।सांसद ने जिलाधिकारी अमित किशोर के साथ गांव में भ्रमण किया।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, अमांपुर विधायक देवेन्द्र प्रताप सिंह, एसडीएम संजीव कुमार, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, डीआईओएस एसपी यादव, बीएसए एसके तिवारी, डीपीओ सत्यप्रकाश, डीएसओ उमेश मिश्रा, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी सुखवीर सिंह यादव मौजूद रहे।