{"_id":"597e26744f1c1b53578b45ae","slug":"161501439604-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में मंडल के सर्वाधिक 58 भूमाफिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में मंडल के सर्वाधिक 58 भूमाफिया
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
जमीन की पैमाइश करते अफसर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मंडल में सबसे ज्यादा 58 भू-माफिया मैनपुरी में चिन्हित किए गए हैं। इन लोगों ने अरबों की जमीन पर कब्जा कर रखा है। चिह्नित होने के बाद भी अभी तक एंटी भू-माफिया स्क्वैड की ओर से भी इन जमीन को कब्जामुक्त कराने की कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की जा सकी है।
भाजपा की सरकार बनने के साथ ही प्रदेश में एंटी भू-माफिया स्क्वैड गठित की गई। सभी जिले में सरकारी भूमि पर कब्जा किए हुए लोगों को चिह्नित करने का काम भी शुरू किया गया। इधर, आगरा मंडल में कब्जा की गई जमीन के बारे में जांच रिपोर्ट सामने आई। उसमें सबसे अधिक जमीन करने का मामला मैनपुरी में मिला है।
प्रशासन ने जिले में कुल 58 भू-माफियाओं को भी चिन्हित किया है। इनके भू-माफियाओं द्वारा अरबों रुपये की भू-संपत्ति पर कब्जे का अनुमान है। वहीं जमीनों को मुक्त कराने व कार्रवाई का भी दावा भी जिला प्रशासन द्वारा किया गया है। पर, अभी तक एंटी भू-माफिया स्क्वैड की ओर से किसी भी बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने का मामला सामने नहीं आया है। जिले में भू-माफिया बेखौफ जमीनों पर कब्जा किए बैठे हैं।