{"_id":"5963a3d14f1c1b844c8b4847","slug":"161499702225-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षय रोग को खत्म करने के लिए 17 से अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षय रोग को खत्म करने के लिए 17 से अभियान
Updated Mon, 10 Jul 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
आगरा। क्षय रोग को समाप्त करने के लिए 17 से 31 जुलाई तक टीबी कैंपेन चलाया जाएगा। निर्धारित टीमें घर-घर जाकर टीबी मरीज की पहचान करेंगी। इन टीमों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा।
सोमवार को जिलाधिकारी गौरव दयाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में क्षय रोग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की।
टीबी विभाग के निदेशक प्रदीप भटनागर ने बताया कि प्रदेश में क्षय रोग समाप्त करने के लिए पहले चरण में आगरा समेत छह जनपदों को चयनित किया गया है। इस रोग को समाप्त करने के लिए सबसे पहले इन रोगियों की पहचान जरूरी है।
गठित टीमें दो सप्ताह से अधिक समय की खांसी, बुखार एवं मुंह से खून आने वाले मरीजों की तलाश करके उनके बलगम को जांच के लिए भेजेंगी। पीएचसी और सीएचसी में बलगम जांच के लिए मशीन लगाई जाएंगी। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएस यादव के अलावा चिकित्सा और एनजीओ से संबंधित कई अधिकारी मौजूद थे।