{"_id":"5956889a4f1c1b14348b45f4","slug":"161498843290-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिगरेट पीने की मना करने किशोर ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिगरेट पीने की मना करने किशोर ने की आत्महत्या
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। किशोर पुत्र को सिगरेट पीते हुए देख मां ने उसे डांट दिया। इसी बात पर पुत्र ने स्वयं को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। किशोर की मौत के बाद जिला अस्पताल में मौजूद घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली नगर क्षेत्र के कृष्णा नगर पीपल अड्डा निवासी रामकिशोर बीएसएफ में तैनात है। जवान की पत्नी और दो बेटे शहर में रहते है। शुक्रवार सुबह छोटे बेटे लोकेंद्र (15) को उसकी मां ने सिगरेट पीते हुए देखने पर डांट दिया। मां की डांट फटकार से क्षुब्ध होकर किशोर घर से चला गया और कहीं से तमंचा लेकर घर आया। घर पहुंचने के बाद लोकेंद्र अपने सिर में मार ली।
फायर की आवाज सुनकर उसकी मां भागती हुई मौके पर जा पहुंची और उसने घटना से आस पास के लोगों को अवगत कराया। पड़ोसी किशोर को जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर लोगों ने बताया कि मृतक दो भाईयों में छोटा था और दसवीं कक्षा का छात्र था। किशोर के आत्महत्या करने पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।