{"_id":"59528f744f1c1b54768b45d2","slug":"161498582900-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर अघोषित कटौती से मुस्लिम समाज में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर अघोषित कटौती से मुस्लिम समाज में रोष
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
electricity demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारहरा। ईद पर शहर में हुई 18 घंटे की अघोषित बिजली कटौती से मुस्लिम समाज में रोष उत्पन्न हो गया है। स्थानीय लोगों ने इसे धर्म विशेष के प्रति द्वेष करार देते हुए सीएम को पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बा मारहरा में ईद-उल-फितर के मौके पर बमुश्किल छह घंटे ही विद्युत आपूर्ति हुई। 18 घंटे की विद्युत कटौती के चलते भीषण गर्मी में लोग बिलबिला उठे। कटौती के लिए जिला प्रशासन की निंदा करते हुए गुलामाने मुस्तफा कमेटी के प्रदेश सचिव मोहम्मद आमिल ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की है।
पत्र में कहा है कि ईद पर किसी भी सरकार में विद्युत कटौती नहीं की गई, जबकि इस बार मात्र छह घंटे विद्युत आपूर्ति मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं पर राजनीति करना है। शिकायती पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में पूर्व पालिकध्यक्ष परवेज जुबैरी, गुडडू दादा, मौहम्मद मतीम, राशिद कुरैशी, मौहम्मद सारिक, शहनबाज, लालमियां समेत अनेक लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
ईद के दूसरे दिन भी हुई कटौती
ईद के दूसरे दिन मंगलवार को भी कस्बे में विद्युत कटौती जारी रही। इसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता आदित्य पांडेय एवं अवर अभियंता धनराजसिंह ने कहा कि छह घंटे विद्युत आपूर्ति के आदेश हैं। आदेश के मुताबिक बिजली आपूर्ति दी गई।