फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अब व्हाट्सएप पर डालनी होगी सफाई की तस्वीर

अब व्हाट्सएप पर डालनी होगी सफाई की तस्वीर

Thu, 08 Jun 2017 12:14 AM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
अब व्हाट्सएप पर डालनी होगी  सफाई की तस्वीर
Demo Pic - फोटो : google
मथुरा। अब नगरीय क्षेत्रों में सफाई को लेकर विशेष निगरानी होगी। कमिश्नर ने डीएम को इसके लिए अधिकृत कर दिया है। इस व्यवस्था के तहत सभी निकायों के अधिशासी अधिकारी को व्हाट्सएप पर सफाई कार्य के फोटो डालने होंगे।
विज्ञापन



तीन जून को शासन स्तर से स्वच्छता कार्यक्रम की समीक्षा की गई थी। इसमें आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए गए थे। स्वच्छता को लेकर मथुरा की स्थिति देश में ज्यादा बेहतर नहीं है। पिछले दिनों मथुरा शहर को देश में 352वां स्थान मिला था। अब इस स्थिति को सुधारने के लिए विशेष दिशा निर्देश जारी किए गए है।
विज्ञापन



कमिश्नर ने मथुरा डीएम को जिले के सभी निकायों में सफाई की निगरानी की जिम्मेदारी दी है। निर्देशित किया है कि अधिशासी अधिकारियों से प्रत्येक दिन के कार्य की व्हाट्सएप पर अपडेट लें। लापरवाह अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




कूड़ा निस्तारण के लिए भी सभी निकायों से जगह चिह्नित करने को कहा गया है। सार्वजनिक शौचालय के निर्माण को तेजी से पूर्ण कराएं। इसके अलावा कमिश्नर ने सफाई और इसके लिए रिक्त पदों का विवरण भी मांगा है। 10 जून को आगरा कमिश्नरी में समीक्षा करने की तिथि भी तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed