{"_id":"6016f93d8ebc3ef9220c8fdd","slug":"161409-children-take-the-polio-drop-kasganj-news-agr4787390143","type":"story","status":"publish","title_hn":"161409 नौनिहालों ने गटकी दो बूंद जिंदगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
161409 नौनिहालों ने गटकी दो बूंद जिंदगी की
विज्ञापन
कासगंज में मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र एक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाते
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कोरोना काल में लॉकडाउन के कारण बाधित हुए पल्स पोलियो अभियान का रविवार से शुभारंभ हुआ। जिले में आयोजित बूथ दिवस पर 1,61409 नौनिहालों ने पोलियो की खुराक पी। अब सोमवार से डोर टू डोर अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने फीता काटकर बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अपने नौनिहालों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं।
इस अभियान से जुड़े लोग भी अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि वैसे तो अपना देश पोलिया मुक्त हो गया है, लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान में अभी भी पोलियो के केस मिल रहे है। इससे एहतियातन अपने देश में यह अभियान शुरू किया गया है। 3,06729 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से बूथ दिवस पर 1, 61409 बच्चों ने पोलियो की खुराक पी। अब सोमवार से डोर टू डोर अभियान का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम के दौरान मौजूद डॉ. बीके राजपूत, डॉ आकाश सिंह, यूनिसेफ डीएमसी अनुराग दीक्षित बीएमसी मुहम्मद रिजवान, डब्ल्यूएचओ शकील हुसैन आदि मौजूद रहे।
फैक्ट फाइल
बनाए गए बूथ 736
ट्रांजिट प्वाइंट 62
मोबाइल टीम 19
सुपरवाइजर 155