फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   16 team made, for audit

विकास कार्य के लिए 16 टीमें गठित

Sat, 28 Dec 2019 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
16 team made, for audit
मैनपुरी। मैनपुरी और सुल्तानगंज ब्लॉक में कराए गए विकास कार्यों का सत्यापन कराया जाएगा। गांव-गांव जाकर 12 सोशल ऑडिट टीमें भौतिक सत्यापन करेंगी। ग्रामीणों की मौजूदगी में विकास कार्यों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन

सोशल ऑडिट टीमें सत्यापन के बाद अपनी रिपोर्ट सोशल ऑडिट निदेशालय को भेजेंगी। टीमों की रिपोर्ट के बाद ही खामियां साबित होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। सोशल ऑडिट निदेशालय ने गांवों में कराए गए विकास कार्यों का सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। निदेशालय ने मैनपुरी और सुल्तानगंज ब्लॉक में कराए गए विकास कार्यों का सत्यापन कराने के लिए टीमें बनाने को कहा है। निदेशालय के निर्देश के बाद दोनों ब्लॉक के लिए 16 टीमें बना दी गई हैं।
विज्ञापन

मैनपुरी ब्लॉक में सात और सुल्तानगंज ब्लॉक में नौ टीमें गठित की गई हैं। हर टीम में चार सदस्यों को शामिल किया गया है। दोनों ब्लॉकों में दो दो टीमों को रिजर्व रखा जाएगा। 12 टीमों से सत्यापन का काम कराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर रिजर्व टीमों से भी काम लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल ऑडिट टीमों को मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों के साथ ही प्रधानमंत्री आवासों का भी सत्यापन करना होगा। गांवों में विकास कार्यों में निर्माण, साफ सफाई, जीर्णोद्धार, तालाब खोदाई, पौधारोपण, सौंदर्यीकरण के काम शामिल होंगे।
घिरोर ब्लॉक में कराए गए विकास कार्यों की भी रिपोर्ट सोशल ऑडिट निदेशालय ने मंागी है। निदेशालय को भेजी जाने वाली रिपोर्ट के बाद घिरोर ब्लॉक मेें कराए गए विकास कार्यों का भी सोशल ऑडिट कराया जाएगा।

मैनपुरी और सुल्तानगंज ब्लॉक में सोशल ऑडिट टीमें बना दी गई हैं। उनका प्रशिक्षण पूरा होते ही सोशल ऑडिट का काम शुरू कराया जाएगा। टीमों की सत्यापन रिपोर्ट सोशल ऑडिट निदेशालय को भेजी जाएगी।
पीके राय, डीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed