फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   16 colleges warned for mistake in feeding students' data

Agra News: छात्रों का डाटा फीड करने में गलती पर 16 कॉलेजों को चेतावनी

Wed, 10 May 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 10 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
16 colleges warned for mistake in feeding students' data
मैनपुरी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने यू डाइस पर छात्र-छात्राओं का विवरण दर्ज करने में गलती करने पर जिले के 16 कॉलेजों को चेतावनी दी है। तीन दिन के अंदर विवरण सही भरने के निर्देश दिए हैं। इन कॉलेजों ने छात्र-छात्राओं का लिंग, बालक-बालिका न दर्ज कर ट्रांसजेंडर दर्ज कर दिया है। शासन के निर्देश पर स्कूल और कॉलजों में छात्र-छात्राओं की फीडिंग यू डाइस पोर्टल पर चल रही है। इस फीडिंग में कॉलेजों द्वारा लापरवाही की जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा यू डाइस पोर्टल पर जांच कराई गई तो पता चला कि 16 कॉलेजों ने छात्र-छात्राओं का डाटा फीड करने में लापरवाही की गई है। कई छात्र-छात्राओं के लिंग सही से नहीं दर्ज किए गए हैं। बालक और बालिका की जगह पर लिंग के कॉलम में ट्रांस जेंडर दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

जांच के दौरान कमी सामने आने पर जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को मंगलवार को व्हाट्सएप गु्रप के माध्यम से चेतावनी दी है। कि तीन दिन के अंदर गलतियों में सुधार किया जाए। नहीं तो संबंधित प्रधानाचार्यों के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed