Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   16 buses went on election duty, passengers remained worried

Agra News: चुनाव ड्यूटी में गईं 16 बसें, यात्री रहे परेशान

Mon, 05 Dec 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
16 buses went on election duty, passengers remained worried
कासगंज। इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। जिसके चलते यात्रियों की संख्या बढ़ी हैं, वहीं मैनपुरी और दिल्ली चुनावों की ड्यूटी में जिले की 72 बसों में से 16 बसों के चले जाने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। परिवहन विभाग के यात्रियों को परेशानी न होने के दावे हकीकत में फेल होते नजर आए। घंटों के इंतजार के बाद दिल्ली और अलीगढ़ के लिए यात्रियों को बसें मिल सकीं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह चार बजे से ही बसों की किल्लत का सामना यात्रियों को करना पड़ा। पहली एसी बस सवा पांच बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। वहीं साढ़े पांच बजे जाने वाली बस उपलब्ध न होने पर साढ़े आठ बजे जाने वाली बस को सात बजे रवाना किया गया। जिससे यात्रियों को राहत मिली। दोपहर 12 बजे तक बस स्टैंड पर यात्रियों की खासी संख्या हो गई। जो बसें गुजर रही थीं उनमें इतनी भीड़ कि लोगों को बसों में स्थान नहीं मिल पा रहा था। एटा, दिल्ली और अलीगढ़ जाने वाली बसों के लिए यात्रियों को परेशान होना पड़ा। दोपहर 1 बजे दिल्ली की एक बस बस स्टैंड पर पहुंची तो उसमें सवार होने के लिए यात्री दौड़ पड़े। सामान को खिड़की से अंदर कर सीटों को रिर्जव किया। बस में सीट पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

शाम 3 बजे तक दो बसें चुनाव ड्यूटी से वापस आ गईं। जिन्हें कार्यशाला में मरम्मत के बाद दिल्ली की सवारियां अधिक होने के चलते दिल्ली, अलीगढ़ के लिए रवाना किया। देर शाम तक जब अन्य पांच और बसें आईं तब यात्रियों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 72 बसें हैं डिपो के बेड़े में
- 16 बसें गई हैं चुनावी ड्यूटी में
- 56 बसें हैं ऑन रूट
बस यात्रियों की बात:
अलीगढ़ जाने के लिए लगभग डेढ़ घंटे से इंतजार कर रहे हैं। बस नहीं आई है। एक बस है भी उसमें दिल्ली के यात्रियों को तो बैठाया जा रहा है, लेकिन अलीगढ़ की नहीं। - कासिम, यात्री
- दिल्ली जाना है। बस स्टैंड पर लगभग एक घंटा हो गया है, बस नहीं मिली। जो बस मिली भी है उसमें भीड़ बहुत हैं। बस में जगह मिलना मुश्किल है। - शाहरुख, यात्री।

बसों की कमी को पूरा करने के लिए बसों के फेरे बढ़ाकर की जा रही है। कम भीड़ वाले मार्गों से हटाकर बसों को दूसरे मार्गों पर भी लगाया गया। जिससे यात्रियों को परेशानी न हो। - ब्रजेश कुमार, संचालन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed